फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Larvae found in 12 houses and 18 containers; notices issued to five.

Kurukshetra News: 12 घरों और 18 कंटेनरों में मिला लार्वा, पांच को नोटिस जारी

Mon, 20 Jul 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 20 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Larvae found in 12 houses and 18 containers; notices issued to five.
कुरुक्षेत्र। बारिश में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी अभियान तेज कर दिया है। जिले में अब तक डेंगू का एक और मलेरिया का एक मामला सामने आ चुका है। वहीं शहरी क्षेत्र में 5,628 घरों की जांच में 12 घरों और 12,692 पानी के कंटेनरों की जांच में 18 कंटेनरों में मच्छरों का लार्वा मिला। वहीं नियमों का उल्लंघन मिलने पर पांच लोगों को नोटिस भी जारी किए गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू जांच के लिए 1,226 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें एक मरीज की पुष्टि हुई थी और वह स्वस्थ हो चुका है। दूसरी ओर मलेरिया का भी एक मामला सामने आया है। विभाग ने अब तक 45,045 ब्लड स्लाइड और 926 रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) किए हैं। विभाग की टीमों ने देवीदासपुरा क्षेत्र में फॉगिंग भी कराई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि बरसात के मौसम में एडीज मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है। इसलिए कूलर, पानी की टंकियां, गमले, फ्रिज की ट्रे और अन्य पानी के बर्तनों को सप्ताह में एक बार पूरी तरह खाली कर सूखा रखना जरूरी है। उन्होंने लोगों से पूरे बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी और मच्छररोधी क्रीम का उपयोग करने की भी सलाह दी। तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकत्ते, जोड़ों में दर्द या लगातार उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराने की अपील की। डॉ. प्रदीप ने बताया कि एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच और जरूरत पड़ने पर प्लेटलेट्स की सुविधा उपलब्ध है। जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में मलेरिया की जांच की व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से बिना चिकित्सकीय सलाह के एस्पिरिन या ब्रूफेन जैसी दवाओं का सेवन नहीं करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने नागरिकों से जुलाई माह को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाने और प्रत्येक रविवार ड्राई डे रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, ड्रम, बाल्टी, गमले और पानी की टंकियों को नियमित रूप से खाली कर साफ करें तथा कम से कम 24 घंटे तक सूखा रखें। छतों पर रखी टंकियों को ढककर रखें और पुराने टायर, कबाड़ या अन्य सामान में बारिश का पानी जमा न होने दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स :
श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय एवं अस्पताल के गर्ल्स-बॉयज हॉस्टल में हुई फॉगिंग

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय एवं अस्पताल के गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में फॉगिंग कराई गई। इसके अलावा 18 जुलाई 2026 को डीएमओ टीम ने थानेसर शहर के चक्रवर्ती मोहल्ला, हरि नगर, अनाज मंडी क्षेत्र, प्रोफेसर कॉलोनी, ज्योति नगर और सेक्टर-30 में वेक्टर बॉर्न डिजीज जागरूकता, आईईसी गतिविधियां और एंटी लार्वा अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा डेंगू-मलेरिया से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed