फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Langar dedicated to martyrdom organised in Diwan Colony

Kurukshetra News: दीवान कॉलोनी में शहादत को समर्पित लंगर लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Langar dedicated to martyrdom organised in Diwan Colony
पिहोवा। लंगर में सेवा करते हुए। विज्ञप्ति
पिहोवा। गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को समर्पित दीवान कॉलोनी में संगत की तरफ से लंगर लगाया गया। वार्ड नंबर 13 के पार्षद महंत दीपक प्रकाश ने कहा कि धर्म एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्व वंश वारने वाले योद्धा गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार से बड़ा वीर और दानी इस धरती पर नहीं हुआ। हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए उनके पूरे वंश ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कॉलोनी वासियों ने लंगर में सेवा की। इस मौके पर प्रीतम सिंह, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, विजय कुमार, सागर मिगलानी, श्रवण कुमार, लखविंदर बिट्टू, कश्मीर सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलबीर सिंह, राजवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमरिंदर और हर्षित सहित संगत मौजूद रही।

पिहोवा। लंगर में सेवा करते हुए। विज्ञप्ति

पिहोवा। लंगर में सेवा करते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed