फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Land dispute between Jagadguru Brahmanand Ashram and KDB

Kurukshetra News: जगद्गुरु ब्रह्मानंद आश्रम और केडीबी में जमीन के लिए हुआ विवाद

Wed, 22 Feb 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 22 Feb 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Land dispute between Jagadguru Brahmanand Ashram and KDB
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर के समीप जमीन को लेकर जगद्गुरु ब्रह्मानंद आश्रम और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के बीच विवाद हो गया। केडीबी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। वहीं आश्रम की ओर से दावा किया गया कि यहां कोई काम किया नहीं जा रहा था और यह जमीन केडीबी की है ही नहीं।
बताया जा रहा है कि आश्रम के साथ लगती जमीन पर करीब एक साल से हवन आदि किया जाता रहा है, जहां कुछ समय पहले मिट्टी भी भरवाई गई। अचानक मंगलवार को केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ एवं एडीसी अखिल पिलानी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने काम रूकवाया। केडीबी मानद सचिव छाबड़ा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस जमीन पर अवैध तौर पर निर्माण किया जाने लगा है। मौके पर पहुंचे तो उस समय भी काम चल रहा था, जिसे रुकवाया गया तो आगे भी काम न किए जाने को लेकर सीईओ की ओर से कहा गया है।
विज्ञापन

उधर, आश्रम की संचालक देवी मैत्रेय आनंद का कहना है कि इस जमीन पर हवन ही किया जा रहा था, इसमें कोई परेशानी न हो, इसके लिए मिट्टी भरवाई गई थी। कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा था। केडीबी के अधिकारियों से इस जमीन को लेकर कई बार बातचीत भी की जा चुकी है। उधर केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा का कहना है कि यह जमीन केडीबी की है और इस तरह से अवैध तौर पर यहां निर्माण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed