फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lakhs cheated in the name of Canadian visa

Kurukshetra News: कनाडा के वीजा के नाम पर लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated in the name of Canadian visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। कनाडा के टूरिस्ट वीजा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरचरण ने बताया कि वह अपनी बेटी कोे घूमने के लिए कनाडा भेजना चाहता था। जिसके लिए उसने अपने रिश्तेदार के माध्यम से पलविंद्र व वीरेंद्र गांव रांनिया जिला लुधियाना से संपर्क किया था। पांच लाख में बात तय होने के बाद आरोपियों ने कागजात व एक लाख 80 हजार रुपये दे दिए। कुछ समय बाद आरोपी बोले बेटी का अकेले वीजा नहीं लगेगा तो आपका वीजा भी लगाना पड़ेगा। दोनों के वीजा की बात नौ लाख में तय हुई। उसके बाद आरोपियों ने दोनों बाप-बेटी का वर्क वीजा लगवाने की बात कहकर झांसे में ले लिया। इस तरह आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में पीड़ित से नौ लाख 48 हजार रुपये ले लिए। चार महीने बीत जाने के बाद आरोपियों ने आश्वासन दिया के आपकी फाइल अभी एबेंसी में प्रोसेस में चल रही है अभी कुछ समय और लगेगा। आरोपियों के घर जाने पर आरोपियों ने एक सात लाख रुपये का चेक थमा दिया, जिसकी पेमेंट रोकी हुई थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।











अंगूठी चोरी करने की आरोप में महिला सहित दो गिरफ्तार



कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने ज्वैलर्स से सोने की अंगूठी चोरी करने के आरोपी नीतीश कपूर निवासी लुधियाना व समराला पंजाब निवासी एक महिला को गिरफ्तार कर आरोपियों से चोरीशुदा अंगूठी बरामद की है। पुलिस को दी शिकायत में रवि वर्मा ने बताया कि उसकी मोहन नगर में कमल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सात फरवरी को उसकी दुकान पर एक लड़का और एक लड़की अंगूठी खरीदने के लिए आए थे। जिन्होंने अंगूठियां देखते हुए सोने की अंगूठी बदलकर सोने जैसी नकली अंगूठी उसकी अंगूठियों में रख दी और अंगूठी पसंद नहीं आई कहकर जाने लगे। जब उसने देखा कि सोने की अंगूठियां की ट्रे में एक नकली अंगूठी लगी तो उसने उनको रोका और कहा उसकी सोने की अंगूठी दो। उन्होंने सोने की अंगूठी उसे वापस दे दी और अपने नकली अंगूठी वापस लेकर भाग गए। बाद में उसने उनको दिखाई अंगूठियां को एक-एक करके चैक किया तो सोने की अंगूठियों में से एक और नकली अंगूठी मिली। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच कर आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed