{"_id":"62436b9998104b1ea8576c0f","slug":"ladwa-rasoi-will-give-you-a-full-meal-for-five-rupees-kurukshetra-kurukshetra-news-knl103310470","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा रसोई देगी पांच रुपये में भरपेट भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा रसोई देगी पांच रुपये में भरपेट भोजन
विज्ञापन
लाडवा अनाजमंडी में बैंठक के लिए एकत्र हुए संस्थाओं के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। अब लाडवा में दो अप्रैल से पांच रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। इसके लिए स्थानीय संस्थाओं की ओर से पुराने डाकघर के नजदीक लाडवा रसोई खोली जाएगी। इस योजना को लेकर मंगलवार को अनाज मंडी धर्मशाला में समाजसेवी संदीप गर्ग की अध्यक्षता में सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की बैठक हुई। इसमें मात्र पांच रुपये में भोजन मुहैया कराने वाली लाडवा रसोई खोलने का निर्णय लिया गया।
समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि कोई भी कार्य करने के लिए सहयोग की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी इस पुण्य के कार्य में साथ दे रहे हैं। उनके दादा सुरेंद्र नाथ गर्ग का कहना था कि यदि पानी भी मोल लेकर पीना पड़ा तो फिर जीवन ही व्यर्थ है। उन्हीं के सपनों को पूरा करने के लिए लाडवा रसोई के नाम से अभियान शुरू किया गया है।
शुरुआती दौर में प्रतिदिन 300 लोगों के लिए खाना तैयार किया जाएगा। कुछ दिनों के बाद रसोई में आधुनिक ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जाएगी। इसमें रोटियां भी खुद तैयार होंगी और सब्जी व दाल भी कम समय में पकेगी। इस मौके पर विकास सिंघल, सुनील गर्ग, हरीश छाबड़ा, सतप्रकाश शर्मा, दुर्गेश गोयल, सुरेंद्र सिंगला, अश्वनी जैन, राकेश खुराना, अरविंद सिंघल, शिव गुप्ता, नरेश बंसल, सोमप्रकाश शर्मा, घनश्याम कंबोज, अजय सिंघल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतिदिन एक संस्था के पदाधिकारी चलाएंगे रसोई
संदीप गर्ग ने बताया कि लाडवा रसोई का समय प्रतिदिन 12 बजे से दो बजे तक होगा। रोजाना एक संस्था के पदाधिकारी एक दिन रसोई चलाएंगे। थाली में दाल, सब्जी व रोटी उपलब्ध होगी। कड़ी चावल या राजमा चावल होने पर रोटी की व्यवस्था नहीं होगी। पैकिंग की कोई सुविधा नहीं दी जाएगी। समाजसेवी विकास सिंघल ने बताया कि एक अप्रैल सुबह साढ़े 10 दस बजे पुराने डाक खाने के नजदीक लाडवा रसोई की शुरुआत भंडारे के साथ होगी। अगले दिन से रसोई में पांच रुपये के साथ भोजन मुहैया कराया जाएगा।