फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lado Laxmi Yojana will be effective in making women self-reliant.

Kurukshetra News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर होगी लाडो लक्ष्मी योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:32 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से 22 लाख महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। साथ ही कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास हुआ।

विज्ञापन
Lado Laxmi Yojana will be effective in making women self-reliant.
कुरुक्षेत्र। परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उदघाटन करते खेल एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत

विस्तार

कुरुक्षेत्र। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए वीरवार को नए लघु सचिवालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन

पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि बेटी और महिलाओं का सम्मान है। इस योजना से प्रदेश की लगभग 22 लाख महिलाओं को फायदा होगा। साथ ही कुरुक्षेत्र की 27 हजार महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएंगी। इस योजना के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से पांच हजार करोड़ रुपये का बजट भी तय किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 के संकल्प पत्र में महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता देने का संकल्प किया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर इस योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 217 संकल्पों में से 42 संकल्पों को पूरा कर दिया है और 90 संकल्प इस साल पूरे हो जाएंगे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि इस योजना से कुरुक्षेत्र की 27 हजार पात्र महिलाओं को फायदा होगा। खेल मंत्री और पूर्व राज्यमंत्री ने दो करोड़ 94 लाख की लागत से एलएनजेपी अस्पताल परिसर की मरम्मत और अन्य कार्यों व विद्युत स्थापना कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने 55.50 लाख की लागत से दयालपुर गांव में बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र, दीवाना में 55.50 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र, 66.95 लाख से हरिगढ़ भौरख में बनने वाले स्वास्थ्य केंद्र, अंटहेडी में 55.50 लाख से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र, बिहोली में पीएचसी और बाबैन में वीपीएचयू परियोजना का शिलान्यास किया।

कुरुक्षेत्र। परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उदघाटन करते खेल एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत

कुरुक्षेत्र। परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उदघाटन करते खेल एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed