फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lado Laxmi Yojana installment stuck

Kurukshetra News: लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त अटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lado Laxmi Yojana installment stuck
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली कई महिलाओं को अब तक किश्त नहीं मिल पाई है। इससे महिलाओं में चिंता और नाराजगी देखी जा रही है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर माह सहायता देना है लेकिन जमीनी स्तर पर कई तकनीकी और जानकारी से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि उन्होंने समय पर आवेदन किया, सभी दस्तावेज अपलोड किए, फिर भी किश्त खाते में नहीं आई। गांव कनीपला की महिला सुनीता ने बताया कि हमें यह जानकारी ही नहीं थी कि हर महीने पोर्टल पर फोटो अपडेट करना जरूरी है। इस वजह से किश्त रुक गई। कविता, रेणु और सरोज सहित कई अन्य महिलाओं ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट की जानकारी न होने से वे पोर्टल से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी नहीं कर पा रहीं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी समस्या हर माह फोटो अपडेट की है। कई महिलाओं को इस शर्त की जानकारी नहीं है, वहीं कुछ के पास स्मार्ट मोबाइल फोन ही नहीं है।
ऐसे में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा आधार लिंक न होना, बैंक खाते में नाम की स्पेलिंग में अंतर, पोर्टल बार-बार न खुलना और हेल्पलाइन से सही जवाब न मिलना भी बड़ी परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि योजना का लाभ तभी सही मायनों में मिल पाएगा, जब गांव स्तर पर जागरूकता शिविर लगाए जाएं और फोटो अपडेट जैसी शर्तों की स्पष्ट जानकारी दी जाए। महिलाओं का कहना है कि पंचायत या आंगनबाड़ी केंद्रों पर फोटो अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed