{"_id":"68c1df55085787aca300d2ca","slug":"kuta-members-raised-slogans-against-the-contractor-at-the-vice-chancellors-office-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-141897-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुटा सदस्यों ने ठेकेदार के खिलाफ कुलपति कार्यालय पर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुटा सदस्यों ने ठेकेदार के खिलाफ कुलपति कार्यालय पर की नारेबाजी
Thu, 11 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति कार्यालय के बाहर ठेकेदार नौशाद अली के मामले को लेकर नारेबाजी करते कुटा व गै
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन व ठेकेदार नौशाद अली के बीच अब खींचतान बढ़ गई है। बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कुलपति कार्यालय के समक्ष ठेकेदार नौशाद अली के खिलाफ नारेबाजी की और कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें नौशाद अली के विवि में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने व अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ठेकेदार नौशाद अली ने कहा कि कर्मचारियों के साथ उनका कोई लेना देना नहीं है। प्रशासन कर्मचारियों को आगे कर कार्रवाई से बचने के लिए उन पर दबाव बना रहा है। नौशाद ने कहा कि वह विवि के प्रशासनिक अधिकारियों के भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रहेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) के प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़ व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ की प्रधान राजवंत कौर ने बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को पूर्व ठेकेदार नौशाद अली के खिलाफ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ गलत बयानबाजी व विश्वविद्यालय की सोशल मीडिया व अन्य स्थानों पर छवि खराब करने व विश्वविद्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
कुटा प्रधान डॉ. जितेंद्र खटकड़ ने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी लोग अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाना चाहते हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों की ओर से कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को ज्ञापन देकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
कुंटिया प्रधान राजवंत कौर ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है। इसकी बदौलत हरियाणा में शैक्षणिक क्रांति आई है। हरियाणा के लगभग सभी विश्वविद्यालयों का जन्म इसी विश्वविद्यालय से हुआ है। कोई व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगा तो हम सब एकजुट होकर उसका विरोध करते हैं।
आज कुंटिया की ओर से ऐसे स्वार्थी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इस संबंध में हर संभव सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र जागलान, डॉ. विजय, डॉ. राजरतन, मनदीप सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।