फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurushetra's ASI mahendra honoured from special police award

कुरुक्षेत्र के एसआई महेंद्र होंगे विशेष पुलिस पदक से अलंकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
kurushetra's ASI mahendra honoured  from  special police award
स्वतंत्रता दिवसपर हरियाणा के एडीजीपी एएस चावला को राष्ट्रपति पुलिस मेडल के अलावा जिन 11 अन्य अधिकारियों को पुलिस पदक से अलंकृत किया जा रहा है, उनमें कुरुक्षेत्र के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भी शामिल हैं। एसआई महेंद्र सिंह कुरुक्षेत्र जिला के गांव आलमपुर के रहने वाले हैं और प्रतिनियुक्ति पर इन दिनों गुरुग्राम में तैनात हैं। महेंद्र सिंह ने बताया कि देर शाम को हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने उन्हें फोन पर बधाई दी है।
विज्ञापन

शहर के सबसे पुराने आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर के पूर्व विद्यार्थी रहे महेंद्र सिंह की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजकुमार सर्राफ, प्रबंधक जयकिशन शर्मा, सचिव नरेंद्र कुमार गोयल, प्रिंसिपल बलदेव राज सैनी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मेडल लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचने पर महेंद्र सिंह का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर अजमेर सिंह छोटा, मनीष कुमार, ईशम सिंह, सचिन, सुलतान सिंह, अवतार सिंह, शेर सिंह बुखाबरी, सतपाल सिंह, कर्म सिंह, रामकिशन, धर्म सिंह, जसमेर सिंह, जयप्रकाश, चंद सिंह पाल, रामचंद्र पाल, लक्ष्मण पाल, सलिंद्र, गुलाब सिंह कोच, पवन कुमार, दर्शन सिंह, हुकम सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed