फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University: Co-Professor received Lalit Kala Akademi National Award, Vice Chancellor congratulated

Kurukshetra University: सह-प्राध्यापक को मिला ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, कुलपति ने दी बधाई

Sat, 02 Sep 2023 01:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Sep 2023 01:56 PM IST
सार

लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ललित कला अकादमी ने इस बार की राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और पुरस्कारों के लिए देश भर से 2291 कलाकारों की 5714 प्रविष्टियां प्राप्त की थी। इन प्रविष्टियों में से 20 कलाकारों को पुरस्कारों के लिए चुना गया था।

विज्ञापन
Kurukshetra University: Co-Professor received Lalit Kala Akademi National Award, Vice Chancellor congratulated
डॉ. पवन कुमार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचने पर बधाई देते हुए कुलपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार (लाइट ऑफ होप-II) को प्रतिष्ठित ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 63 वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में ललित कला अकादमी के राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कमानी ऑडिटोरियम नई दिल्ली में किया गया था।

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन अभिनेता  मनोज जोशी, लेखक चंद्रप्रकाश द्विवेदी और कलाकार वासुदेव कामथ नई दिल्ली स्थित कमानी ऑडिटोरियम में किया। मुख्यातिथि के रूप में भारत के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम वनजी सुतार रहे।  इन्होंने कई महापुरुषों की विशाल मूर्तियां बनाई है, जिनमें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, भारत के संस्थापक सरदार वल्लभ भाई पटेल व महात्मा गांधी की प्रतिमा जोकि अब तक विश्व के तीन सौ से अधिक शहरों में लग चुकी है। राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी (एनइए) हर साल पेंटिंग, मूर्तिकला, प्रिंट मेकिंग, फोटोग्राफी, डिजिटल कला, वीडियो कला और इंस्टॉलेशन सहित विभिन्न शैलियों से दृश्य कला के कार्यों को आमंत्रित करती है। इस बार प्रदर्शनी में देशभर से कुल 20 कलाकारों के कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


गौरव के पल पर कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है, शिक्षक अपने शिक्षण एवं विषय विशेषज्ञ में विशिष्टता प्राप्त है तथा अपनी विशिष्टता के द्वारा वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को समय- समय पर गौरवान्वित करते हैं। कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने भी डॉ. पवन शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ललित कला अकादमी ने इस बार की राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और पुरस्कारों के लिए देश भर से 2291 कलाकारों की 5714 प्रविष्टियां प्राप्त की थी। इन प्रविष्टियों में से 20 कलाकारों को पुरस्कारों के लिए चुना गया था, जिसमें फोटोग्राफी के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीं विभाग के ही सहायक प्राध्यापक आनंद जायसवाल की फोटोग्राफी प्रदर्शनी के लिए चिन्हित की गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed