फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University became the overall champion

अखिल भारतीय अंतर विवि महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University became the overall champion
कुरुक्षेत्र। केयू में ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दांवपेच द - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 14 स्कोर के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की है। प्रतियोगिता में 12 स्कोर के साथ एमडीयू रोहतक दूसरा और 11 स्कोर के साथ गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए अंडर 49 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मानसी चौधरी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसी मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की आरती सिंह ने दूसरा और यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद की प्रांजली तथा यूनिवर्सिटी ऑफ केरला की निशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 73 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की खुशी पहले, मणिपुर यूनिवर्सिटी की एन हेलना दूसरे स्थान पर रही। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी की श्रुति गुप्ता तथा कलकत्ता यूनिवर्सिटी की सुम्मा होल्दा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। इसके अलावा एक अन्य श्रेणी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मानसी चौधरी व सानिध्य शर्मा ने पहला, मणिपुर यूनिवर्सिटी की रोहित सिंह व रे माई ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की मोनिका व भानु प्रताप तथा राजीव गांधी यूनिवर्सिटी अरुणाचल प्रदेश की नयाम तशाम व दोरित गमो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंची कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. मंजुला चौधरी सहितअर्जुन अवार्डी दलेल सिंह, केयू खेल निदेशक राजेश सोबती ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

एकल पुंसे श्रेणी में जीएनडीयू की शिल्पा प्रथम
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के एकल पुंसे श्रेणी में जीएनडीयू की शिल्पा थापा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है, जबकि इसी मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मानसी चौधरी दूसरे स्थान पर रही। कलकत्ता यूनिवर्सिटी की देवासनी दास तथा यूनिवर्सिटी ऑफ रोमानिया की पी आकांक्षा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम पुंसे में एमडीयू ने मारी बाजी
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के टीम पुंसे मुकाबले में एमडीयू रोहतक की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश ने दूसरा तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed