{"_id":"65b3f73c415bb70f3c0b9c65","slug":"kurukshetra-padmashree-to-dr-hariom-who-is-engaged-in-promoting-natural-farming-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में जुटे डॉक्टर हरिओम को पद्मश्री, परिवार में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में जुटे डॉक्टर हरिओम को पद्मश्री, परिवार में खुशी की लहर
Fri, 26 Jan 2024 11:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 26 Jan 2024 11:47 PM IST
सार
डॉ. हरिओम ने पद्म श्री पुरस्कार के लिए अपने नाम की घोषणा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित केंद्र और प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रियों का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
डॉ हरिओम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती मॉडल के राज्य समन्वयक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ हरिओम को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। जिससे उनके परिवार में व पूरे कुरुक्षेत्र में खुशी की लहर है। डॉ हरिओम पिछले कई वर्षों से राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती के मॉडल को बढ़ावा देने में लगे हैं।
विज्ञापन
वह हर आम किसान तक प्राकृतिक खेती की पहुंच के लिए जुटे हैं। जैसे ही आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से पद्मश्री के लिए उनके नाम की घोषणा की गई तो न केवल परिवार बल्कि पूरे कुरुक्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। यही नहीं प्राकृतिक खेती के आधार बने गुरुकुल कुरुक्षेत्र में भी खुशी की लहर है तो वहीं डॉक्टर हरिओम को देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
बता दें कि डॉक्टर हरिओम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अंतर्गत स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्रमुख वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत रह चुके हैं, उन्होंने कैथल कुरुक्षेत्र के अलावा भी कई जगह अपनी सेवाएं दी है और सेवानिवृत्ति के बाद पिछले कई वर्षों से आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती मॉडल को बढ़ावा देने में लगे हैं।
विज्ञापन