फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra NIT student commits suicide by jumping from fifth floor of hostel, was worried about re appearance

NIT Kurukshetra: छात्रा ने हॉस्टल की पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, री-अपीयर आने से थी परेशान

Sun, 24 Mar 2024 12:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 24 Mar 2024 12:23 PM IST
सार

एनआईटी कुरुक्षेत्र के कल्पना चावला हॉस्टल से अचानक ही तेज आवाज आई, जिसके चलते संस्थान सुरक्षाकर्मी पहुंचा तो छात्रा नीचे गिरी मिली। घटना के पीछे रहे कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए, लेकिन प्राथमिक तौर पर बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा में री-अपीयर आने से परेशान थी।

विज्ञापन
Kurukshetra NIT student commits suicide by jumping from fifth floor of hostel, was worried about re appearance
एनआईटी कुरुक्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआईटी कुरुक्षेत्र में हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से छात्रा गिर जाने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब पौने छह बजे हुई। मृतक छात्रा की पहचान 22 वर्षीय श्रेया वासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने छलांग लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है जबकि परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संस्थान परिसर स्थित कल्पना चावला हॉस्टल से अचानक ही तेज आवाज आई, जिसके चलते संस्थान सुरक्षाकर्मी पहुंचा तो छात्रा नीचे गिरी मिली। उन्होंने संस्थान के अधिकारियों को सूचना दी तो वहीं आनन-फानन में उसे लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के पीछे रहे कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए, लेकिन प्राथमिक तौर पर बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा में री-अपीयर आने से परेशान थी। वह बी टेक मैकेनिकल द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही थी। इस घटना से संस्थान प्रशासन में भी हड़कंप सा मच गया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed