{"_id":"6637b7d11cd013a34c027404","slug":"kurukshetra-farmer-leader-chadhuni-said-former-cm-bhupendra-hooda-wants-to-make-bjp-win-in-state-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: किसान नेता चढूनी बोले- प्रदेश में भाजपा को जितवाना चाहते हैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: किसान नेता चढूनी बोले- प्रदेश में भाजपा को जितवाना चाहते हैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा
Sun, 05 May 2024 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 05 May 2024 10:16 PM IST
सार
गुरनाम सिंह चढूनी और अभय चौटाला रविवार को पिपली पैराकिट में संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते लोकसभा प्रत्याशी अभय चौटाला साथ में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने संयुक्त संघर्ष पार्टी द्वारा कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला के समर्थन का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर प्रदेश में भाजपा को जितवाने की सोच रखने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष के दौरान अभय चौटाला न केवल साथ खड़े हुए, बल्कि विधायक पद से त्यागपत्र तक दे दिया था। उन्होंने हमेशा ही किसानों के हितों की बात की। ऐसे में अब भाकियू ने बैठक कर उनके समर्थन का निर्णय लिया है। उनके साथ किसान नेत्री कांता आलड़िया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में भूपेंद्र हुड्डा लोकसभा की सभी सीटें जीतना चाहते तो एक सीट इनेलो और एक सीट किसानों को देते और सभी मिलकर चुनाव लड़ते। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने मिलीभगत कर आप के डॉ. सुशील गुप्ता काे यहां प्रत्याशी बनवाया है, जबकि उनका हरियाणा व कुरुक्षेत्र से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा व कांग्रेस दोनों ही उद्योगपति घरानों के एजेंट के रूप में काम कर रही है, लेकिन जनता इस बार इन्हें नकार देगी।
विज्ञापन
ईडी के डर से बीजेपी एजेंट के रूप में कार्य कर रहे भूपेंद्र हुड्डा : अभय
पत्रकारवार्ता में अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो ने हमेशा ही किसान व कमेरे वर्ग की आवाज उठाई है। उन्होंने विधानसभा के अंदर व बाहर किसानों के हितों की रक्षा की है। अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी ने भूपेंद्र हुडृडा को ईडी के माध्यम से डराया हुआ है, जिसके कारण वे बीजेपी एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखेंगे और चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में भी हम सब इकट्ठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि करनाल विधानसभा के उम्मीदवार का आज रात को फैसला करेंगे और ऐसा उम्मीदवार देंगे जो बीजेपी और कांग्रेस को हरा सके।