{"_id":"66478f71bc0e59a868035325","slug":"kurukshetra-boxer-breed-dog-beaten-to-death-video-goes-viral-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: बॉक्सर नस्ल के कुत्ते को पीटकर उतारा मौत के घाट, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: बॉक्सर नस्ल के कुत्ते को पीटकर उतारा मौत के घाट, वीडियो हुआ वायरल
Fri, 17 May 2024 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 17 May 2024 10:40 PM IST
सार
सात अप्रैल को गनगोरी गांव में मामला हुआ था। पुलिस छानबीन कर रही है। पेटा ने पुलिस को वीडियो के साथ शिकायत भेजी है। आठ लोग नामजद हुए हैं।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गनगोरी गांव में कई लोगों ने मिलकर बॉक्सर नस्ल के एक कुत्ते की लाठियों से पीटकर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गांव के कुछ लोग तमाशबीन बने रहे। इसका वीडियो वायरल होने पर पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने मामले पर संज्ञान लेते पुलिस को कार्रवाई करने की सिफारिश की है। मामला पिछले महीने सात अप्रैल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शिकायत में पेटा की सदस्य सुनयना बसु निवासी फरीदाबाद ने बताया कि सात अप्रैल को गनगोरी गांव में एक परेशान करने वाली घटना हुई है। इसमें कुछ लोगों के एक समूह ने बॉक्सर नस्ल के एक कुत्ते पर लाठियों से हमला कर दिया। इसके बाद कुछ और लोग भी शामिल हो गए और सामूहिक रूप से कुत्ते को तब तक मारते रहे जब तक कि वह मर नहीं गया।
विज्ञापन
कुत्ते की मौत के बाद उसके शव को जाल में लपेट कर आरोपी घटनास्थल से ले गए। अन्य ग्रामीण भी मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। यह सबकुछ उनके पास पहुंची वीडियो में दिख रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आठ आरोपी अंकुश, विक्रम, रोहित, मोहित, सोहम, हन्नी, लक्की व सन्नी उर्फ गबरू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दूसरे कुत्ते को सामने लाकर जाल में फंसाया
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले गली के एक कुत्ते को बॉक्सर कुत्ते के सामने छोड़ दिया। जैसे ही बॉक्सर ने उस गली के कुत्ते को दबोचा उन्होंने उस पर मछली वाला जाल डाल दिया और कुत्तों को उससे अलग कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने लाठियां मारकर उसकी हत्या के बाद उसे दफन कर दिया। हालांकि कुत्ते की हत्या करने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
थाना लाडवा प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने देर रात ही मामला दर्ज किया है। इसमें आठ आरोपियों के खिलाफ भादस की धारा 34, 428 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नामजद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।