फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kuruchetra univercity

गर्ल्स हॉस्टल में पानी न आने पर एक्सईएन दफ्तर घेरा

Fri, 30 Aug 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
kuruchetra univercity
kuruchetra univercity - फोटो : Kurukshetra
विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में पिछले कई दिनों से हो रही पानी की किल्लत का समाधान कराने के लिए छात्राओं ने वीरवार को कार्यकारी अभियंता पृथ्वी सिंह के आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इनसो नेत्री मंजू जाखड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय के महिला छात्रावासों में पिछले 10 दिनों से छात्राओं को पानी की नियमित सप्लाई न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के दिनों में जहां देशभर में जल सेवा की जा रही है वहीं छात्राओं को पीने और उपयोग करने हेतू आवश्यक जल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर महिला चीफ वार्डन संबंधित अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी रही।
विज्ञापन

छात्राओं को मजबूरन आज कार्यकारी अभियंता के आवास का घेराव करना पड़ा। प्रदर्शनकारी छात्राओं को शांत करते हुए कार्यकारी अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्रावास में पानी की नियमित सप्लाई चालू कर दी जाएगी। अधिकारी के आश्वासन के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed