{"_id":"693aac1376aff208fea9dd1ae3b03a6b","slug":"kuntia-agitation-will-move-before-24-december-gurjar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से पहले हो सकता है कुंटिया का आंदोलन: गुर्जर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से पहले हो सकता है कुंटिया का आंदोलन: गुर्जर
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) ने बुधवार को कर्मचारियों की बैठक बुलाई। कुंटिया अध्यक्ष रामकुमार गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। आंदोलन के लिए कुंटिया 24 दिसंबर का इंतजार नहीं करेगी व किसी भी समय आंदोलन शुरू किया जा सकता है। इस मौके पर नई एवं पुरानी आर्ट्स फैकल्टी, टूरिज्म, मैनेजमेंट, एकेडमिक स्टाफ कॉलेज, अंग्रेेजी तथा राजनीति विज्ञान सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
कुंटिया नेता कृष्ण पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रशासन उनकी पांच मुख्य मांगों पर निर्णय नहीं लेता तो कुंटिया किसी भी समय कोई नया निर्णय लेने पर मजबूर हो सकती है। सभा को पूर्व महासचिव डा. दीपक शर्मा, नरेंद्र वर्मा, राजकुमार ढींगड़ा, सतीष शर्मा इत्यादि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।