फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kunj Saini wins gold medal in state level karate competition

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कुंज सैनी ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kunj Saini wins gold medal in state level karate competition
लाडवा। इंडस पब्लिक स्कूल जींद में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कुंज सैनी ने 25 किलो वर्ग भार में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा। विद्यार्थी की इस उपलब्धि पर स्कूल व परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

प्राचार्य पूजा छाबड़ा ने बताया कि यह राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 24 व 25 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे प्रदेश से करीब 600 बच्चों ने भाग लिया। इसमें सब जूनियर वेट 25 किलोग्राम के तहत कुंज सैनी ने कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए अपने स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कुंज का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। कुंज सैनी की इस उपलब्धि पर प्रबंधक कमेटी, प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या, कोऑर्डिनेटर सहित सभी स्टाफ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन





यूडब्ल्यूडब्ल्यू एशियाई बेल्ट रेसलिंग एलीश चैंपियनशिप में युगम, वनिका और हरप्रीत ने जीते पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। यूडब्ल्यूडब्ल्यू एशियाई बेल्ट रेसलिंग एलीश चैंपियनशिप 2025 का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 23 से 25 मई को किया गया था। प्राचार्य डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य के खिलाड़ियों में से छह खिलाड़ियों ने भाग लेकर दो रजत पदक तथा चार कांस्य पदक प्राप्त किए, जिसमें तीन प्रतिभागी दून पब्लिक स्कूल के शामिल रहे। इसमें 10वीं से युगम ने 55 किलो भार वर्ग में अंडर 15 में रहकर रजत पदक, वनिका ने 40 किलो भार वर्ग में अंडर 15 में कांस्य पदक तथा कक्षा नौवीं से हरप्रीत पंजेटा ने 70 किलो भार वर्ग में अंडर 15 में कांस्य पदक प्राप्त कर हरियाणा सहित पूरे भारत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल चेयरमैन केके गर्ग ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है जो बच्चों को स्वस्थ और सक्रिय रहने में मदद करते हैं और उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने में मदद करते हैं। निदेशक प्रो. विवेक शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं, पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। हमें इन छात्रों पर गर्व है। कोच सतविंदर सिंह ने कहा कि जीत बच्चों को आत्मविश्वास प्रदान करती है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देती है। स्कूल पहुंचने पर विजेता छात्रों तथा उनके कोच सतविंदर सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन ऑफ ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स हरियाणा के चेयरमैन अमित खुराना, प्रेसिडेंट राकेश खुराना, संघ के सदस्य रोहित गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed