फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KUK archery recurve mix team won gold in Khelo India

Haryana: केयू की आर्चरी रिकर्व मिक्स टीम ने खेलो इंडिया में जीता गोल्ड, जीजेयू से हुआ फाइनल मुकाबला

Sat, 03 Jun 2023 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 08:31 PM IST
सार

तीरंदाजी महिला रिकर्व टीम ने भी अपने शानदार प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता। इस टीम में रिद्धि, कीर्ति, हिमांशी मलिक और प्रांजल शामिल थी, केयू की टीम ने कोल्हान यूनिवर्सिटी, झारखंड को 6-0 के स्कोर से हराया और पंजाब यूनिवर्सिटी को 5-1 से हराया। 

विज्ञापन
KUK archery recurve mix team won gold in Khelo India
केयू की आर्चरी रिकर्व मिक्स टीम ने खेलो इंडिया में जीता गोल्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 25 मई से आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हरियाणा के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तीरंदाजी महिला और पुरुष टीमें भाग ले रही हैं। जहां आर्चरी मिक्स टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इससे केयू परिसर में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने टीम के सभी खिलाड़ियों, खेल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश सोबती, टीम के कोच हरबंस सिंह और मैनेजर रूपाली शर्मा को बधाई दी।

विज्ञापन


खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि आर्चरी टूर्नामेंट लखनऊ में 29 मई से दो जून को आयोजित कराया गया, जिसमें ऑल इंडिया से खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाइड हुई टीमों ने हिस्सा लिया। केयू की आर्चरी मिक्स टीम ने सेमीफाइनल में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 4-1 से हराया।
विज्ञापन


टीम का फाइनल मुकाबला गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार के साथ हुआ और इस टीम को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की आर्चरी मिक्स टीम ने 5-3 से हराया और स्वर्ण पदक जीतकर खिताब अपने नाम किया। आर्चरी रिकर्व मिक्स टीम में कार्तिक राणा और रिद्धि शामिल थी और दोनों ही खिलाड़ियों ने आपस में तालमेल बनाए रखा और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को एक और गोल्ड मेडल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया की इसके साथ ही कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तीरंदाजी महिला रिकर्व टीम ने भी अपने शानदार प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता। इस टीम में रिद्धि, कीर्ति, हिमांशी मलिक और प्रांजल शामिल थी, केयू की टीम ने कोल्हान यूनिवर्सिटी, झारखंड को 6-0 के स्कोर से हराया और पंजाब यूनिवर्सिटी को 5-1 से हराया। सेमीफाइनल मैच में विश्वविद्यालय की टीम को हार का सामना करना पड़ा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी के कुल आठ प्रतिभागी खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था जिसमे से पांच खिलाड़ियों ने पदक हासिल किये हैं जो कि खेलो इंडिया के इस वर्ष के स्लोगन ‘गर्व से गौरव तक’ की बात है।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की आर्चरी रिकर्व टीम ने ऑल इंडिया अंतर यूनिवर्सिटी में भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया था जो कि गुरु काशी यूनिवर्सिटी, तलवंडी साबो, पंजाब में हुई थी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया।


टीम के साथ कोच हरबंस सिंह और मैनेजर रुपाली शर्मा रही जिन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बनाए रखा। इस उपलब्धि पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता शर्मा, स्पोर्ट्स कौंसिल के प्रधान डॉ. सुभाष तंवर व उप-प्रधान डॉ. किरण आंग्रा ने भी खुशी जताई और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed