फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU won silver medal in North Zone Inter University Kho-Kho

Kurukshetra News: केयू ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो में सिल्वर पदक

Tue, 11 Apr 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Apr 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
KU won silver medal in North Zone Inter University Kho-Kho
कुरुक्षेत्र। केयू ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो पुरुष प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता पांच से 10 अप्रैल को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता खिलाड़ियों के केयू में पहुंचने पर खिलाड़ियों को खेलों में ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि केयू खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जिसके लिए केयू ने देश की कई बड़े खिलाड़ी प्रदान किए हैं।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि लीग के पहले मैच में केयू की टीम ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की टीम को 21-13 से हराया। इसके बाद बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केयू की टीम ने यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली को भी 19-10 से हराया और फाइनल मैच में केेयू को गुरु नानक यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम से 15-14 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन में सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही केयू की टीम ने ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में ही 11 से 16 अप्रैल को आयोजित होगी, जिसमें केयू की टीम भी भाग लेने जा रही हैं। उन्होंने इस जीत के लिए टीम कोच अनिल शर्मा, मैनेजर रणदीप सिंह और केयू के खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed