{"_id":"61fadb0a0bd05260352d55dc","slug":"ku-to-host-taekwondo-and-karate-competition-kurukshetra-kurukshetra-news-knl97794740","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू को ताइक्वांडो और कराटे प्रतियोगिता की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू को ताइक्वांडो और कराटे प्रतियोगिता की मेजबानी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का खेल परिसर। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को ऑल इंडिया स्तर पर दो प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने का मौका मिला है। मार्च 2022 में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे व ताइक्वांडो प्रतियोगिता की मेजबानी कुरुक्षेत्र विवि. करेगा। इन दोनों प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराने के लिए विवि. के खेल विभाग ने अभी से कमर कस ली है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया है कि विवि. में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता 14 से 17 मार्च के बीच तथा 28 से 31 मार्च तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला एवं पुरुष कराटे प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए विश्वविद्यालयों की टीमों को 28 फरवरी तक और कराटे प्रतियोगिता के लिए चार मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जानकारी के अनुसार ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देशभर के 60 से 70 विश्वविद्यालयों की टीमें और कराटे प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों के 1500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इतना ही नहीं, इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा खेल विभाग और इंडियन ताइक्वांडो फेडरेशन का सहयोग लिया जाएगा। ये प्रतियोगिताएं एआईयू द्वारा अपनाए गए ताइक्वांडो फेडरेशन के नियमानुसार होगी। जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष कराटे प्रतियोगिता के लिए अब तक 95 विश्वविद्यालयों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही महिला कराटे प्रतियोगिता के लिए 94 विश्वविद्यालयों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं हैं। प्रतियोगिता में मार्चपास्ट के लिए टीमों को अपने साथ विश्वविद्यालय का झंडा लेकर आना होगा तथा मार्चपास्ट में टीमों की भागीदारी अनिवार्य की गई हैं।
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू : सोबती
केयू के खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि विश्वविद्यालय तीन नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर चुका है। अब मार्च 2022 में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो और कराटे प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू की गई हैं। यह प्रतियोगिताएं विवि के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित की जाएगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में करीब तीन हजार खिलाड़ी, कोच और तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से सभी के लिए रहने व खाने की उचित व्यवस्था की गई है।
प्रतियोगिताओं की मेजबानी का मौका मिलना गर्व की बात : प्रो. सचदेवा
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने का विश्वविद्यालय को मौका मिला है यह गर्व की बात है। कहा कि हमारे क्षेत्र में ताइक्वांडो और कराटे के प्रति खिलाड़ियों का रुझान थोड़ा कम है। उन्हें उम्मीद है कि विश्वविद्यालय में ताइक्वांडो और कराटे प्रतियोगिता के आयोजन से सभी खिलाड़ी जरूर प्रेरित होंगे। इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।