फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU released the datesheet for UG semester exams

Kurukshetra News: केयू ने यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं की डेटशीट की जारी

Wed, 12 Apr 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 12 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
KU released the datesheet for UG semester exams
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयूमें परीक्षा शाखा की संचालन शाखा की ओर से यूजी सेमेस्टर की डेटशीट का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। केयू परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि केयू से संबंधित महाविद्यालयों की यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल भेज दिया गया है।
स्वीकृत शैक्षणिक शेड्यूल के मद्देनजर यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई, यूजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मई एवं यूजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 मई से शुरू करवाने का निर्णय लिया गया है। ऑफलाइन मोड में होने वाली इन सभी परीक्षाओं में संबंधित केंद्रों व संस्थानों में ऑब्जर्वर व केंद्र अधीक्षक की नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए परीक्षाओं की डेटशीट संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि 18 मई से ऑफलाइन मोड में होने वाली आयोजित होने वाली यूजी परीक्षाओं में बीए (जनरल) व ऑनर्स (सब्सिडरी) छठे सेमेस्टर, बीएससी छठे सेमेस्टर, बीए (जनरल) व ऑनर्स (सब्सिडरी) चौथे सेमेस्टर, बीएससी चौथे सेमेस्टर, बीए (जनरल) व ऑनर्स (सब्सिडरी) द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर, बीए ऑनर्स व बीएससी ऑनर्स (मुख्य पेपर) छठे सेमेस्टर, बीए ऑनर्स चौथे सेमेस्टर (मुख्य पेपर), बीए ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर (मुख्य पेपर), बीकॉम (जनरल, ऑनर्स एवं वोकेशनल) द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर, बीकॉम (बैंकिंग एवं इंश्योरेंस पार्ट-तीन स्पेशियलिटी प्रोग्राम) छठे सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस द्वितीय, चौथे व छठे सेमेस्टर, बीएससी फैशन डिजाइनिंग के द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बीबीए, बीसीए, बीटीएम, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स, बीएससी (ऑनर्स) सूचना एवं प्रौद्योगिकी, फैशन डिजाइनिंग द्वितीय, चौथे व छठे सेमेस्टर, बीएससी फैशन एवं टेक्सटाइल डिजाइनिंग, बीएससी इंटिरियर डिजाइनिंग, बीसीए (क्लाउड टेक्नोलॉजी एवं इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी), बैचलर ऑफ फैशन एवं एपैरल डिजाइनिंग (बीएफएडी) के द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं। साथ ही विद्यार्थियां की सुविधा के लिए डेटशीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
बाक्स
केयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आज

कुरुक्षेत्र। केयू के में आज 16 मेन व अलाइड विषयों में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें 143 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में ब्लॉक-एक औरब्लॉक-दो को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, साथ ही परीक्षा के दौरान निगरानी रखने के लिए प्रशासन की ओर से ऑब्जर्वर व परीक्षा केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया है।


रीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र में दो ब्लॉक बनाए गए हैं। सुबह 11 से एक बजे तक ब्लॉक एक में बायो-केमिस्ट्री, बायो-टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, अप्लाइड जियोफिजिक्स, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, फिजिक्स, सोशल वर्क, सोशोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, फार्मास्यूटिकल साइंस की परीक्षा होगी।वहीं दोपहर के सत्र में दो से चार बजे तक परीक्षा केंद्र ब्लॉक-दो में आयोजित होने वाली परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बायो-टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषयों के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed