फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU Ratnavali

पनघट पर पनिहारी, तो गलियों में मनियारी...

Sat, 31 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 31 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन

कहीं पनघट पर पनिहारी, तो कहीं गलियों में मनियारी...,  रत्नावली की हरियाणवी लोकभूषा स्पर्धा में हरियाणवी लोक परिवेश के विभिन्न रंग देखने को मिले। 

विज्ञापन

विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने लोक परिधानों को मंच पर पेश किया। हरियाणवी लोकभूषा में सितारों से सजी चुनरी और रंग-बिरंगे घाघरों से सजी कलाकारों ने पनघट पर पानी भरने के अलग-अलग अंदाज पेश किए। 

विज्ञापन

मनियारी के रूप में साज-सज्जा का सामान बेचने और बागड़ो की भूमिका में फेरी लगाने से लेकर कई अन्य पारंपरिक रिवायतों को भी इस विधा में प्रस्तुत किया गया। दुल्हन के स्वरूप और शृंगार को भी दर्शकों ने लुभाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएसएम यूनिवर्सिटी खानपुर कलां की टीम ने महिलाओं की लोकभूषा स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना की टीम ने  दूसरे और डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही। 


इसी विधा में पुरुष कलाकारों ने धोती-कुर्ते और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर प्रस्तुति दी। ज्यादातर कलाकारों ने किसान का रूप धारण किया हुआ था। धान की फसल काटता किसान, फसल की रखवाली करता किसान, खलिहान में पंछियों को उड़ाता किसान सबसे ज्यादा पसंद किए गए। हरियाणवी लोक परंपरा में दूल्हे के रूप को भी बेहतर तरीके पेश किया गया। इस विधा में सीआर किसान कॉलेज जींद की टीम प्रथम रही। 


यूटीडी कुरुक्षेत्र ने दूसरा और पंडित चिंरजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed