{"_id":"5900ee4f4f1c1b0b71c0e1bc","slug":"ku-personnel-taking-duties-on-arbitrary-issue-issued-notice-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी को लेकर केयू कर्मी बरत रहे मनमानी, नोटिस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी को लेकर केयू कर्मी बरत रहे मनमानी, नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों और शाखाओं में बड़ी संख्या में कर्मचारी ड्यूटी के प्रति व्यापक स्तर पर मनमानी बरत रहे है। यहां तक ड्यूटी समय के भी पाबंद नहीं है। यह खुलासा वीरवार को उस समय हुआ जब विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ प्रवीण सैनी ने सुबह करीब 9:20 बेज पर आधा दर्जन से अधिक शाखाओं केे हाजिरी रजिस्ट्रर अपने पास मंगवा लिए।
विज्ञापन
जिसमें 80 से ज्यादा कर्मचारियों की हाजिरी नहीं पाई गई, जिन्हें अब जवाब देने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रार ने कर्मचारियों की लेट लतीफि पर अंकुश लगाने के लिए औचक निरीक्षण का मन बनाया, लेकिन उन्होंने प्रशासनिक भवन में स्थित विभिन्न शाखाओं, परिणाम शाखाओं, दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय सहित आधा दर्जन से अधिक शाखाओं के हाजिरी रजिस्ट्री समय पर अपने कार्यालय मंगवा लिए। यह कार्रवाई देख इन शाखाओं व विभागों के दूसरे कर्मियों में भी हड़कंप सा मच गया। जब इन रजिस्ट्र की जांच की गई तो रजिस्ट्रार डॉ प्रवीण सैनी भी अचंभित रह गए। उन्होंने पाया कि करीब 80 कर्मियों उपस्थिति उस समय तक अपडेट नहीं थी। इसके चलते उन्होंने सभी कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पटीकरण दिए जाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
सही कारण न पाए जाने पर होगी कार्रवाई : रजिस्ट्रार
रजिस्ट्रार डॉ प्रवीण सैनी से जब इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भेज दिए गए है। सही कारण न पाया गया तो कर्मचारियों के खिलाफ अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि डयूटी व समय को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन