फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU leapfrog in Khelo India University Games, Kurukshetra

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में केयू की लंबी छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
KU leapfrog in Khelo India University Games, Kurukshetra
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मिली ट्रॉफी व पदक के साथ केयू के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला और पुरुष टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जैन यूनिवर्सिटी बंगलूरू में हो रहे दूसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 39 पदक अपने नाम कर लिए हैं, जिनमे 10 स्वर्ण, 11 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने गत वर्ष 14वें स्थान की तुलना में इस वर्ष सातवां स्थान हासिल किया है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
इस प्रतियोगिता में देशभर के 209 विश्वविद्यालयों के 4000 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 142 विश्वविद्यालय पदक तालिका में अपना नाम दर्ज करा पाए। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल करते हुए कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। विश्वविद्यालय की चार टीमों ने कराटे, महिला मुक्केबाजी, महिला कबड्डी और तीरंदाजी में ओवरआल चैंपियनशिप जीतकर खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की खेल में सफलताओं को एक नया आयाम दिया।
विज्ञापन

तीरंदाजी टीम के सचिन कुमार ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर नया यूनिवर्सिटी रिकॉर्ड स्थापित किया। इसी के साथ मिक्स रिकर्व टीम में कीर्ति ढुल के साथ तथा रिकर्व मेन टीम में प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।कराटे टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 22 अंको के साथ ओवरऑल ट्राफी के खिताब को अपने नाम किया। विश्वविद्यालय की कराटे टीम के खिलाड़ियों ने आठ पदक तालिका में जोड़े गए, जिसमे दो स्वर्ण, तीन रजत तथा तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दीया और कविता ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अलीशा व करण ने रजत पदक जीता। काजल और प्रीति जागलान ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम कुमिते महिला वर्ग ने रजत पदक प्राप्त किया व टीम कुमिते पुरुष वर्ग ने कांस्य पदक जीता। केयू के खिलाड़ियों को मुक्केबाजी में कुल 14 पदक मिले, जिनमे दो स्वर्ण, चार रजत एवं आठ कांस्य पदक शामिल हैं। महिला टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत तथा पांच कांस्य पदकों के साथ ओवरऑल चैम्पियनशिप जीती तथा पुरुष वर्ग में केयू की टीम एक स्वर्ण, तीन रजत तथा तीन कांस्य पदकों के साथ प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही।
महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कुश्ती में विश्वविद्यालय की पुरुष टीम ग्रीको रोमन वा फ्री स्टाइल दोनों वर्गों में दूसरे नंबर पर रही। कुश्ती के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पदक जीते। गुरमन सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ दो कांस्य पदक हासिल किए। 10 मीटर मिक्स राइफल टीम और 50 मीटर 3 पोजीशन टीम में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक प्राप्त कि। जूडो में विश्वविद्यालय के अजय ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में एक स्वर्ण तथा दिवेश ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में एक रजत पदक जीता।

भारोत्तोलन में विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों द्वारा दो कांस्य पदक जीते गए। शालू तथा मुस्कान ने अपने अपने भार वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीत कर विश्वविद्यालय के नाम को रोशन किया। विश्वविद्यालय के 145 खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लिया है। खेल विभाग के कार्यवाहक निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि गत वर्ष, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में केयू 16 मेडल के साथ 14 वें स्थान पर था। इस वर्ष खिलाड़ियों के अथक परिश्रम से खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में 39 मेडल के साथ सातवां स्थान हासिल किया। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मिले पदक दिखाते केयू के खिलाड़ी।  संवाद

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मिले पदक दिखाते केयू के खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed