फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ku, ec meeting, kul geet, proposal, kurukshetra

अब केयू का होगा अपना कुल गीत, ईसी ने लगाई मुहर

Tue, 23 May 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 23 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 61 वर्षों के इतिहास में पहली बार विद्यार्थी अपनी यूनिवर्सिटी का कुल गीत को गुनगुना सकेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रशासनिक ब्लाक के कमेटी रूम में हुई कार्यकारिणी परिषद की बैठक में सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कुल गीत पर सहमति जताते हुए इसे स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


इस कुल गीत को विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग की ओर से तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि कुल गीत किसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में विश्वविद्यालय के प्रति जिम्मेवारी को बताने के साथ-साथ इस विश्वविद्यालय के गौरव का बखान करता है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है इसे देखते हुए विशेष कुल गीत तैयार किया गया है। इस कुल गीत के लिए संगीत विभाग की अध्यक्षा प्रो शुचिस्मिता, संस्कृत व पालि-प्राकृत विभाग की प्रोफेसर डॉ. विभा अग्रवाल, युवा सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल व अंग्रेजी विभाग सेवानिवृत्त प्रोफेसर दिनेश दधिचि को लेकर कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन


इस कमेटी ने संगीत विभाग की ओर से तैयार किए गए कुल गीत पर अपनी अंतिम मोहर लगा दी है। जल्द ही इस गीत की रिकार्डिंग तैयार की जाएगी और इसे विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों में गाया जा सकेगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब संगीत एवं नृत्य विभाग की ओर से तैयार किए गए कुल गीत वेदभूमि यह कर्मभूमि यह ज्ञानभक्ति का अमित रूप है। कुरुक्षेत्र यह धर्म क्षेत्र है आदि पुरुष चिन्मय स्वरूप है, की धुन पर गुनगुना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी परिषद में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
1. केयू के हेल्थ सेंटर में दो चिकित्सकों की नियुक्ति
2. दीक्षांत समारोह के लिए निर्धारित पारंपरिक वेशभूषा पर सहमति, किया स्वीकार
3. हरियाणा सरकार के अतिथि अध्यापकों की तर्ज पर केयू के सीनियर माडल स्कूल में पीजीटी को 29715 रुपये,  टीजीटी को 24001 रुपये व जेबीटी एवं ड्राइंग अध्यापकों 21715 रुपये मासिक वेतन देने का निर्णय
4. गांव किरमिच में सरदार अजित सिंह कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी सेल्फ फाइनेंस कोर्स पाठ्यक्रमों की अनुमति की प्रदान कर

जाट आरक्षण आंदोलन के पीड़ित को केयू में नौकरी
केयू कार्यकारिणी परिषद की बैठक में सभी सदस्यों की सहमति के बाद के बाद जाट आरक्षण आंदोलन में पीड़ित परिवार के सदस्य यमुनानगर वासी कृष्ण कुमार को उसकी योग्यता के अनुसार सेवादार के पद पर नियुक्ति की अनुशंसा की है।


कुटा की डिमांड पूरी, स्टेशनरी की होगी खरीद
कार्यकारिणी परिषद की बैठक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) की मांग को स्वीकार करते हुए पुराने नियमों के अनुसार स्टेशनरी खरीद की अनुमति प्रदान की है। वहीं बैठक में कार्यकारिणी परिषद ने सेल्फनाइस शिक्षकों के सर्विस एग्रीमेंट को अनुमति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed