फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kisan Andolan Update, Farmers took to streets with tractors, parked on roadside facing Delhi

Kisan Andolan Update: ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरे किसान, दिल्ली की तरफ मुंह कर सड़क किनारे खड़े किए

Mon, 26 Feb 2024 12:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 26 Feb 2024 12:14 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने दिल्ली की तरफ ट्रैक्टरों का मुंह कर रोष जताना शुरू कर किया है। वहीं, किसान अपने नेताओं के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Kisan Andolan Update, Farmers took to streets with tractors, parked on roadside facing Delhi
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए। किसानों ने लाडवा में दिल्ली की तरफ ट्रैक्टरों का मुंह कर रोष जताना शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मदन पाल व युवा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में करीब 100 ट्रैक्टर सुबह ही लाडवा के इंद्री चौक पर पहुंचने शुरू हो गए थे। करीब साढ़े 10 बजे ये ट्रैक्टर लाडवा से करनाल रोड पर दिल्ली की ओर मुंह कर खड़े किए जाने लगे, जहां किसानों ने कड़ा रोष दिखाया।

विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलने पर एसएचओ पुलिस बल के साथ पहुंचे तो किसानों को आम जन का रास्ता न रोकने की अपील की। इस पर किसानों ने बताया कि वह सड़क जाम नहीं करेंगे बल्कि रोड पर एक ओर लाइन में ही ट्रैक्टर खड़े कर अपना रोष जता रहे हैं। किसान नेताओं ने बताया कि जैसे ही यूनियन की ओर से अगला आदेश होगा, उसी अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed