फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Killers had shot Malkit in the head, X-ray revealed

Kurukshetra News: मलकीत के सिर में मारी थी हत्यारों ने गोली, एक्स-रे में खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Killers had shot Malkit in the head, X-ray revealed
कुरुक्षेत्र। रोहटी गांव में पशुओं के बाड़े में खून से लथपथ मिले पशुपालक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम से पूर्व पुलिस ने सिर और छाती का एक्स-रे भी कराया। एक्स-रे में मलकीत सिंह के सिर में गोली मारने की बात भी सामने आई है। गोली उसके सिर से आरपार हो गई थी। वहीं पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच हुआ। हालांकि अभी हत्यारों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं परिजन रंजिशन हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

थाना झांसा में आठ अक्तूबर को दर्ज शिकायत में लखविंद्र सिंह निवासी रोहटी ने बताया था कि उसका भतीजा मलकीत सिंह सुबह छह बजे गांव से एक किलोमीटर दूर साइकिल पर खेत में बने पशुओं के बाड़े में दूध निकालने के लिए गया था। यहां से वह काफी देर तक नहीं लौटा तो करीब सवा नौ बजे वह अपने बेटे के साथ बाड़े में पहुंचा तो यहां मलकीत का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर, गर्दन और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक्स-रे में गोली का मिला निशान
थाना झांसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। एक्स-रे में चिकित्सकों ने गोली सिर से आरपार होने की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस को मौके पर गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ। रिपोर्ट पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ी जाएगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं विसरा भी केमिकल जांच के लिए मधुबन जिला करनाल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed