फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   khel ratan award for Raani Rampal

रानी ने कहा, कभी सोचा न था कि महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
khel ratan award for Raani Rampal
रानी रामपाल पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड मिला है, जोकि हॉकी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। इससे पहले यह अवार्ड हॉकी के दो पुरुष हॉकी खिलाड़ियों धनराज पिल्ले और सरदारा सिंह को ही मिल पाया है। इस अवार्ड को रानी रामपाल ने देश को समर्पित करते हुए हरियाणा के सिर का ताज बताया है और कहा कि पिता तुल्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बधाई संदेश एक सशक्त आशीर्वाद है जो हमेशा उन्हें खेलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन

रानी ने कहा है कि उन्हें बेहद खुशी है कि पुरुष हॉकी में धनराज पिल्ले और महिला हॉकी में इस अवार्ड को प्राप्त करने वाली वह पहली हॉकी खिलाड़ी हैं। कभी सोचा भी न था कि महिला खिलाड़ियों को भी यह अवार्ड मिले सकेगा। इसलिए इस अवार्ड से वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। रानी ने कहा कि वह हमेशा से ही टीम स्प्रिट के साथ खेलती आई हैं और आज इस उपलब्धि पर उनके साथ-साथ कोच, फिजिकल ट्रेनर, मेडिकल स्टॉफ, क्लीक का पूरा हक है जोकि निरंतर खिलाड़ियों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारा भी टारगेट रहेगा कि हॉकी के ग्राफ को पहले से ज्यादा ऊंचा लेकर जाएं। रानी ने अपने कोच बलदेव सिंह को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष कभी जाया नहीं जाते, बल्कि सफलताओं के इतिहास लिखा करते हैं।
विज्ञापन

21 अगस्त को सायं 5 बजे फोन पर मिली ऑफिशियल जानकारी
कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि काफी दिनों से उनका नाम इस अवार्ड के लिए चर्चा में था, लेकिन 21 अगस्त को सायं 5 बजे उन्हें ऑफिशियल जानकारी मिली कि उनका नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए चयनित हो गया है। उन्होंने कहा कि वह हाकी इंडिया का आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने उनके नाम की सिफारिश इस अवार्ड के लिए की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले पापा को सुनाई खुशखबरी
रानी रामपाल ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले यह खुशखबरी अपने पापा रामपाल को वीडियो कॉल से बताई। रानी ने कहा कि यह खबर बताते हुए उनकी और उनके पापा की आंखों से आंसू छलक पड़े। रानी ने कहा कि पापा ने उन्हें खुश रह बेटी का आशीर्वाद दिया। रानी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह हरियाणा की बेटी हैं और इस प्रतिष्ठित उपलब्धि को हासिल किया है।
ए क्लास जॉब मिले तो हरियाणा को देंगी सेवाएं
रानी रामपाल ने कहा कि वह हरियाणा के शाहाबाद की मिट्टी पर तराशी गई खिलाड़ी हैं, इसलिए उनका मन हैं कि वह अपने प्रदेश में सेवाएं दें। रानी ने कहा कि अगर उन्हें हरियाणा प्रदेश में ए क्लास श्रेणी में जॉब मिलती है तो वह अपने प्रदेश में नौकरी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ए क्लास जॉब चाहे खेल के साथ-साथ किसी भी विभाग में हो सकती है।

ओलंपिक जीतने के लिए बहाएंगे पसीना
रानी रामपाल ने कहा कि अब एक ही सपना है कि ओलंपिक में देश को मेडल दिलाया जाए। इसलिए टीम अब ओलंपिक में जीत की नजर रखते हुए अभ्यास पर पसीना बहाएगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष ओलंपिक होगा और उनका पूरा प्रयास रहेगा कि ओलंपिक में विजयीश्री का इतिहास बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed