फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Keeping in view the coming times, construction of assembly building is our priority: Kalyan

आने वाले समय को देखते हुए विधानसभा भवन बनाया जाना हमारी प्राथमिकता : कल्याण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Keeping in view the coming times, construction of assembly building is our priority: Kalyan
कुरुक्षेत्र/पिपली। आने वाले समय को देखते हुए और समय की जरूरत के अनुसार जब परिसीमन लागू हो जाता है तो विधायकों व सांसदों की संख्या बढ़ जाती है। केंद्र ने इस नाते नए संसद भवन को बनाने का काम किया है। इसी तर्ज पर हरियाणा में भी नए विधानसभा भवन बनाने की आवश्यकता है। इस कार्य के दृष्टिगत प्रक्रिया चल रही है। नया विधानसभा भवन बने यह हमारी प्राथमिकता भी है। यह कहना है विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का। वे रविवार को पिपली पैराकीट में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग व महिला जनप्रतिनिधियों का अधिक चुना जाना समाज के लिए एक अच्छी शुरुआत है। सार्थक दिशा में देश व प्रदेश आगे बढ़ेगा। हमारा देश युवा देश है और इनके प्रतिनिधित्व का सभी को लाभ भी होगा। महिला जनप्रतिनिधियों के चुने जाने से महिला सशक्तिकरण को जहां बढ़ावा मिला है वहीं महिलाओं से संबंधित जो फैसले है उन्हें लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन


कल्याण ने कहा कि विधायकों के लिए कैंप व वर्कशॉप लगाई जाएगी, ताकि उन्हें विधानसभा से संबंधित सभी नियमों व विधायी कार्यों के बारे में संपूर्ण जानकारी हो। विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का जो दायित्व उन्हें सौंपा है उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए विधानसभा सदस्यों व विधायकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व आमजन के आशीर्वाद से भाजपा की हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कुरुक्षेत्र का विकास की दृष्टि से रुतबा बढ़ा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से आगे विकास कार्यों को करवाते हुए हरियाणा उन्नति के पथ की ओर अग्रसर होगा। इस अवसर पर सुभाष सुधा ने हरविंद्र कल्याण को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका मुंह मीठा करवाया तो बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed