{"_id":"68a8cf0df145229f4203114f","slug":"kanhas-sixth-day-was-celebrated-with-great-pomp-in-shri-shiv-shakti-mandir-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140861-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: श्री शिव शक्ति मंदिर में धूमधाम से मनाई गई कान्हा की छठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: श्री शिव शक्ति मंदिर में धूमधाम से मनाई गई कान्हा की छठी
Sat, 23 Aug 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। रामनगर में गली नंबर एक स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में भगवान कृष्ण (कान्हा) की छठी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर के पुजारी पंडित राकेश कुमार ने बताया कि इस दिन भगवान कान्हा को स्नान कराने के बाद उन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनाए गए। मोरपंख, बांसुरी और आभूषण आदि से विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद उन्हें तिलक लगाया गया। भक्तों की ओर से लड्डू गोपाल को चंदन, केसर, हल्दी, फल, फूल, धूप, दीप अर्पित किए गए।
उन्होंने बताया कि भाद्रपद माह की अष्टमी को कान्हा की छठी मनाई जाती है। इस दिन शाम के समय कान्हा की छठी मनती है। इसमें उन्हें विशेष परिधान पहनाते हैं, उनका शृंगार किया जाता है। इस अवसर पर ममता भटनागर, आराध्या, अक्षरा, मुकेश आदि मौजूद रहे।