{"_id":"6206c3c5539a38770f2eebfa","slug":"joined-bjp-after-being-influenced-by-pm-khali-kurukshetra-kurukshetra-news-knl986915174","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ : खली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ : खली
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। द ग्रेट खली के नाम से मशहूर पहलवान दलीप सिंह राणा भाजपा में शामिल होने के बाद शुक्रवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। पिपली पैराकीट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों से स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रेट खली ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र हित में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है। भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है। चुनाव लड़ने बारे में किए गए सवाल पर खली ने कहा कि उनका इस तरह का कोई इरादा नहीं है। उनकी सोच है कि देश के लिए कुछ करें। उन्होंने देश की तरक्की में सहयोग करने के लिए ही भाजपा में आस्था जताई है। प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा, युवाओं को नौकरी, खेलों व स्वास्थ्य में सुधार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
खली ने कहा कि खेलों में भी प्रधानमंत्री बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी मेडल लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री की सोच को आगे बढ़ाने के लिए वे कार्य करेंगे। कहा कि उनका हरियाणा के प्रति प्यार है। हरियाणा के युवाओं में जुनून है इसलिए उन्होंने एकेडमी शुरू की है, जिससे की यहां के युवाओं को एक प्लेटफार्म मिले और वे ओलंपिक में और अधिक मेडल जीत सके।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार पर खली ने कहा कि भाजपा आलाकमान जहां भी उनकी ड्यूटी लगाएगा. वे वहां जाकर भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। इसके अलावा खली ने कहा कि कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ाने के लिए जो भी मुद्दे उनके सामने आएंगे उनको वह आलाकमान के समक्ष रखेंगे। खली ने युवाओं से आह्वान किया वे खेलों में आने के लिए कभी भी शॉटकर्ट का इस्तेमाल कर अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। हमेशा हेल्दी डाइट लें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी व आईटी प्रमुख विक्रम शर्मा आदि मौजूद रहे।