फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jai Kali Kurukshetra Wali, Jai Kali..., Kurukshetra

जय काली कुरुक्षेत्र वाली, जय काली...पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Jai Kali Kurukshetra Wali, Jai Kali..., Kurukshetra
कन्या पूजन करता श्रद्धालु व साथ में उपायुक्त मुकुल कुमार, पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा व अन्य। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में चल रहा नवरात्र महोत्सव दुर्गाष्टमी पर जगराते के साथ संपन्न हो गया। जगराते में दूर-दराज से आए सैकड़ों भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई। मुंबई के मशहूर गायक मास्टर सलीम ने अपने भजनों पर भक्तों को झूमने का विवश कर दिया।
जगराते में सर्वप्रथम पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने मां भद्रकाली का पूजन किया। मुख्य भवन में मां भद्रकाली, मां महालक्ष्मी, मां महासरस्वती जी की ज्योति प्रज्ज्वलित को जगराते में विराजमान होने की प्रार्थना की गई। गायक मास्टर सलीम ने भजन जय काली कुरुक्षेत्र वाली, तेरी जय हो गणेश, बम-बम भोले, भोले की बारात चली, दिल दे तार, रखना लाज तेरे आई दी, सारा सारा दिन तेरे बिन, राधा श्याम, जुगनी, गाड़ी चली मां के दरबार में, गोरा नी तेरा लाडा, कन्या पर भजन (कुड़िया ता कुड़िया, कुड़िया दा की ए), आज होना दीदार मैया दा ,लोरिया लेले भगता, मेला मैया दा, चलो दरबार मां दे, गड्डी चली, अखियां उडीक दियां, आजो नचिए, मां दा रंग, शिव दा मस्त मलंग सहित अन्य भजनों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जगराते में 52 परिवारों को लाल शक्ति चुनरी से सम्मानित किया गया और मंगल कलश वितरित किए गए। जगराते में मुख्य यजमान के रूप में केके शर्मा, विशिष्ट अतिथि नीता खेड़ा, डीसी मुकुल कुमार, एसपी डॉ. अंशु सिंगला, सीजेएम दुष्यंत चौधरी, सेशन जज सुधीर सिरोही, न्यायाधीश उमंग जोशी, न्यायाधीश दीपिका गोयल ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके साथ ही 52 परिवारों ने शक्तिपीठों की प्रतीक स्वरूप ज्योतियों को प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों के बैठने के लिए छह-छह अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए थे। पांडाल में पूजा का कार्यक्रम 40 मिनट तक चला। कार्यक्रम तिरंगे के प्रति सम्मान को दर्शाते हुए केसरी, सफेद व हरे रंग के गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। मुख्य अतिथियों ने कन्याओं का कुमकुम, चंदन, शहद, दूध, दही, गुलाबजल, गंगाजल, पुष्प व मां की लाल चुनरी से पूजन किया। गया।
बॉलीवुड कोरियोग्राफर रंजना नैब ने अपनी टीम ने शिव शक्ति एवं दुर्गा, काली, लक्ष्मी, सरस्वती के प्रादुर्भाव की मनमोहक झांकी का प्रस्तुतीकरण किया। इस ग्रुप ने भारत माता, अतुल्य भारत और बेटी बचाओ अभियान पर भी विशेष झांकियां प्रस्तुत की। महारास, मयूर नृत्य, डांडिया नृत्य और विशेष तौर से अयोध्या धाम रामायण दर्शन की झांकी प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। सभी भक्त अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन को आतुर दिखाई दिए।

जगराते में न्यायाधीश स्नेहिल शर्मा और देवांशु शर्मा ने मुख्य पुजारी अपनी माता शिमला देवी को भी सलीम जी द्वारा एक प्यारा गीत मावां हुंदी छावां भी समर्पित किया गया। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने भक्तों को दहेज न लेने की शपथ दिलाई और रामनवमी की शुभकामनाएं दी। भंडारा जय भगवान शर्मा डीडी ने कराया। इस अवसर पर हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, धर्मपाल गोयल, हाकम चौधरी, रामपाल लाठर, संजीव मित्तल, डॉ. संजय शर्मा, डॉ वंदना शर्मा, राजेश शर्मा, देवेंद्र गर्ग, राजकुमार, आशीष, मोना सुरभि सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed