फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Items stolen from Chicken Corner

Kurukshetra News: चिकन कार्नर से सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Items stolen from Chicken Corner
बाबैन। बहलोलपुर गांव में एक चिकन कार्नर से चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भालड गांव के निवासी संदीप ने बताया कि उसका चिकन काॅर्नर उक्त गांव में लाडवा रोड पर स्थित है, जिसे वह सोमवार की रात को 10 बजे के करीब बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वापस आया तो काॅर्नर का शटर खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो दो गैस सिलिंडर, एक गैस चूल्हा, तीन कुकर, तीन स्टील के पतीले, दो फ्राई दान, एक मिक्सी व चम्मच और प्लेट चोरी मिले।
विज्ञापन

पिज्जा स्टोर से जेनरेटर चोरी
कुरुक्षेत्र। पिज्जा स्टोर से जेनरेटर चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। करनाल जिला के जांबा गांव के रहने वाले बलविंदर ने बताया कि उसका रेलवे रोड पर एक पिज्जा स्टोर जहां से एक जेनरेटर चोरी हो गया है व वहीं उसके एक पड़ोसी की दुकान से भी जेनरेटर चोरी हो गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारे के बाहर से बाइक चोरी
शाहाबाद। गुरुद्वारे के बाहर से बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके बाइक व चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ढंगाली गांव के रहने वाले संजय ने बताया कि वह अपनी बाइक से गुरुद्वारे में माथा टेकने आया था। उसने इस दौरान अपनी बाइक सरबत भवन के पास खड़ी की थी। वापस आया तो उसे बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीजा लगवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
शाहाबाद। वीजा लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन आरोपी ने पुलिस के सामने रकम वापस करने की बात कह मामले को दबा दिया था। आरोपी ने इसके बाद सुढ़पुर के रहने वाले पारुल को 10 लाख 86 हजार का चेक दे दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। अब उसने दोबारा वीजा लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अभिषेक व हर्षदीप के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भी उक्त आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी कर दिए हैं।
पिहोवा। फौजी के चोरी हुए दस्तावेजों से 15 लाख रुपये के फर्जी लोन करवाने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब फौजी छुट्टी पर घर आया और बैंक में जमा पूंजी लेने गया। जहां बैंक कर्मियों ने उसे बताया कि खाते में कोई जमापूंजी नहीं है और आपके नाम एक लोन चल रहा है, जिसकी किस्तें आपने लंबे समय से अदा नहीं की हैं। यह सब सुनकर सिख रेजीमेंट में तैनात गुमथला गढू के गुरदीप सिंह के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसका व उसकी पत्नी का एसबीआई शहर ब्रांच में एक ज्वाइंट खाता है, जिससे वह ऑनलाइन लेनदेन भी करते हैं। तीन फरवरी को वह श्रीनगर में तैनात था। इसी दौरान उसके दस्तावेज, एटीएम कार्ड व मोबाइल गुम हो गया, जिसकी सूचना कंपनी कमांडर को दे दी लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते सिम बंद नहीं करवाया गया व जब वह एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया तो उसे पता चला की उसका कार्ड बंद है।
कुछ समय बाद जब वह छुट्टी पर घर आया है तो रुपये लेने बैंक गया तो कर्मी ने बताया कि आपके खाते में से 54 हजार रुपये ऑनलाइन निकाले गए हैं और झारखंड के रांची की रातु ब्रांच में 15 लाख का लोन लेकर आगे भेज दिए गए हैं। शिकायत पर मामला दर्ज कर ठगों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

पिज्जा स्टोर से जेनरेटर चोरी
कुरुक्षेत्र। पिज्जा स्टोर से जेनरेटर चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। करनाल जिला के जांबा गांव के रहने वाले बलविंदर ने बताया कि उसका रेलवे रोड पर एक पिज्जा स्टोर जहां से एक जेनरेटर चोरी हो गया है व वहीं उसके एक पड़ोसी की दुकान से भी जेनरेटर चोरी हो गया।

गुरुद्वारे के बाहर से बाइक चोरी
शाहाबाद। गुरुद्वारे के बाहर से बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके बाइक व चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ढंगाली गांव के रहने वाले संजय ने बताया कि वह अपनी बाइक से गुरुद्वारे में माथा टेकने आया था। उसने इस दौरान अपनी बाइक सरबत भवन के पास खड़ी की थी। वापस आया तो उसे बाइक नहीं मिली।

वीजा लगवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
शाहाबाद। वीजा लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन आरोपी ने पुलिस के सामने रकम वापस करने की बात कह मामले को दबा दिया था। आरोपी ने इसके बाद सुढ़पुर के रहने वाले पारुल को 10 लाख 86 हजार का चेक दे दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। अब उसने दोबारा वीजा लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अभिषेक व हर्षदीप के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भी उक्त आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed