फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is important to follow the instructions: Rajesh

हिदायतों का पालन करना जरूरी : राजेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
It is important to follow the instructions: Rajesh
कुरुक्षेत्र। चुनाव आयोग की हिदायतों और कानूनी दायरे में रहकर विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में सभी का योगदान होना चाहिए। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर सभी रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को सजग होकर चुनावों की हर गतिविधि पर नजर रखनी होगी और मतदान और मतगणना तक सभी को मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिले की चारों विधानसभाओं में कुल सात लाख 73 हजार 425 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें चार लाख 591 पुरुष और तीन लाख 72 हजार 820 महिला मतदाता शामिल है। इन विस चुनावों में लाडवा विधानसभा में एक लाख 96 हजार 536 मतदाताओं में से एक लाख एक हजार 518 पुरुष और 95017 महिला मतदाता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार शाहाबाद विस क्षेत्र में एक लाख 71 हजार 536 मतदाताओं में 89514 पुरुष और 82020 महिला, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 218409 मतदाताओं में 112811 पुरुष और 105591 महिला और पिहोवा विधानसभा में 186944 मतदाताओं में 96748 पुरुष व 90192 महिला मतदाता शामिल है।

लाडवा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बने 217 पोलिंग बूथ
कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या के अनुसार नियमानुसार कुल 810 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिसमें 609 ग्रामीण क्षेत्र और 201 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं।
इन चुनावों में लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 217 पोलिंग स्टेशन में 197 ग्रामीण और 20 शहरी क्षेत्र, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 185 बूथों में 151 ग्रामीण और 34 शहरों में, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 204 बूथों में 111 शहरी क्षेत्र और 93 ग्रामीण क्षेत्र और पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 204 पोलिंग स्टेशन में से 168 ग्रामीण क्षेत्र और 36 शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं।

जिलेभर में 2244 सर्विस मतदाता
जिलेभर में दो हजार दो सौ 44 सर्विस वोटर हैं। इसमें लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 698, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 568, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 444 और पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 534 सर्विस वोटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed