फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Invitation to the epidemic coming for vaccination

सुरक्षा कवच पहनने आए हैं या फिर महामारी को न्योता देने ?

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Invitation to the epidemic coming for vaccination
वैक्सीनेशन सेंटर पर ही कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी की जा रही है। सुरक्षा कवच के लिए वैक्सीन लगवाने आये लोग खुद महामारी को न्यौता दे रहे हैं। न तो सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखा जा रहा है और न ही मास्क का। सोमवार को अमर उजाला की टीम दोपहर 12 बजे एलएनजेपी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंची तो पंजीकरण के लिए लोगों में आपाधापी मची थी। सुरक्षा कवच के उत्साह में लोग सावधानियों को दरकिनार करते नजर आए। भीड़ और होड़ में स्वास्थ्यकर्मियों की अपील से भी लोग बेपरवाह दिखे।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन सेंटरों पर कहीं भी पुलिस नहीं तैनात
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक वैक्सीनेशन सेंटर पर 5-5 वैक्सीन अधिकारियों की टीमें गठित की गई थी। सबसे पहले सिक्योरिटी पर्सन (पुलिस कर्मचारी) को वैक्सीनेशन सेंटर में आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और सैनिटाइजर सहित अन्य व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी थी, लेकिन पिछले करीब एक माह से कहीं भी वैक्सीनेशन सेंटर पर पुलिस जवान तैनात नहीं है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को खुद व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

विदेश जाने वालों की कागजी कार्रवाई में लग रहा समय, लोगों में सहनशीलता नहीं
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑन द स्पॉट लोगों का वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण किया जा रहा है, लेकिन विदेश जाने वाले लोगों की कागजी कार्रवाई में ज्यादा समय लग रहा है। दस्तावेजों की पूरी जांच के बाद ही विभाग द्वारा विदेश जाने वाले लोगों को दूसरी डोज लगाई जा रही है। वहीं लाइन में खड़े ज्यादातर लोगों में सहनशीलता नहीं दिखाई दी। लोग आपस में भिड़ने को उतारू दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएनजेपी में सुबह से शाम चार बजे तक 410 को लगी वैक्सीन
एलएनजेपी अस्पताल में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वैक्सीनेटर दिव्या, दीपिका और डिंपल बनवाला ने 18-44 और 44 प्लस आयु वर्ग के 410 लोगों को वैक्सीन लगाई। इनमें से 330 को कोविशील्ड और 80 को कोवाक्सीन लगाई गई। कोविशील्ड की 177 को पहली और 152 को दूसरी, कोवाक्सीन की 9 को पहली और 71 को दूसरी डोज लगाई, जबकि इससे पहले सूचना सहायक रजविंदर और कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर नेहा सैनी ने 410 लोगों का ऑन द स्पॉट पंजीकरण किया।
स्वास्थ्य विभाग को पुलिस के सहयोग की जरूरत: सीएमओ
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि पिछले कई दिनों से वैक्सीनेशन सेंटर पर पुलिस कर्मी उपस्थित न होने के कारण व्यवस्था बनाने में परेशानी आ रही है। बार-बार जागरूक करने के बावजूद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे। साथ ही सेंटर पर भीड़ होने के कारण काम प्रभावित होता है। एलएनजेपी अस्पताल सहित अन्य वैक्सीनेशन सेंटर पर व्यवस्था बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पुलिस के सहयोग की जरूरत है।

जहां-जहां जरूरत, वहां तैनात किए जाएंगे पुलिसकर्मी: डीएसपी
डीएसपी (हेडक्वार्टर) सुभाष चंद्र ने कहा कि जहां-जहां वैक्सीनेशन सेंटर पर व्यवस्था बिगड़ रही हैं, वहां पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग का हर संभव सहयोग किया जाएगा। वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed