{"_id":"690d0c1d8e43f5369f044171","slug":"investigation-started-in-fraud-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-144949-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ठगी के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ठगी के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झिमरेहडी गांव की महिलाओं ने कुछ व्यक्तियों पर बैंक लोन दिलवाकर किस्तें न जमा करने और ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िताओं का कहना है कि बैंक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से आरोपियों ने महिलाओं के ग्रुप बनाकर राष्ट्रीयकृत बैंक से लोन दिलवाने का झांसा दिया, लेकिन किस्तें जमा नहीं की। शिकायत पर आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित महिलाएं निशा, मीनाक्षी, नेहा, ममता, रमनदीप कौर सहित अन्य ने बताया कि एक महिला समेत आरोपियों ने उन्हें बैंक की नई लोन स्कीम के बारे में बताया। स्कीम में महिलाओं का ग्रुप बनाकर प्रति महिला 50 हजार रुपये तक लोन देने की बात कही गई। महिलाओं ने आरोपियों की बातों में आकर अपने दस्तावेज सौंप दिए। प्रत्येक महिला से फार्म भरने के 200 रुपये और फाइल खर्च के चार हजार रुपये लिए गए।
आरोपियों ने गांव में आठ ग्रुप बनाए, जिसमें करीब 40 महिलाओं को लोन दिलवाया। बैंक से लोन पास होने के बाद आरोपी हर माह 2,600 रुपये की किस्त महिलाओं से लेते रहे, लेकिन बैंक में जमा नहीं कराई। प्रत्येक महिला से लगभग 23 किस्तें ली गई, जिनकी कुल राशि करीब 23.90 लाख रुपये है। बैंक से मैसेज आने पर महिलाओं को पता चला कि किस्तें जमा नहीं हो रही हैं।