फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Interview for Jindal Steel Oman to be held today in Bahalolpur

Kurukshetra News: जिंदल स्टील ओमान के लिए बहलोलपुर में आज होंगे साक्षात्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Interview for Jindal Steel Oman to be held today in Bahalolpur
बाबैन। युवाओं को देश-विदेश में रोजगार देने के लिए आज मंगलवार प्रातः 11 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, बहलोलपुर में जिंदल स्टील ओमान के लिए सीधा साक्षात्कार होगा। यह नवीन अवसर अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित अन्य तकनीकी ट्रेडों के लिए पद हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन मिलेगा। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए आईटीआई उत्तीर्ण होना और संबंधित ट्रेड में कम से कम दो साल का अनुभव आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष होनी चाहिए। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

नवीन जिंदल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट मनीष मिश्रा ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की प्राथमिकता है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का कोई भी प्रतिभाशाली युवा अवसरों के अभाव में पीछे न रहे। नवीन जिंदल फाउंडेशन कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय रोजगार से जुड़े कार्यक्रम चला रहा है। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से रहने, आने-जाने, मेडिकल सुविधाएं और आसान वीजा प्रक्रिया का लाभ मिलेगा। उन्हें अत्याधुनिक स्टील निर्माण तकनीकों पर कार्य करने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed