फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Interstate fetal sex investigation gang busted, two pimps including woman arrested

अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित दो दलाल काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Interstate fetal sex investigation gang busted, two pimps including woman arrested
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह गर्भवती महिलाओं को पानीपत बुलाकर यूपी के अमरोहा ले जाते थे और वहां एक कमरे में भ्रूण लिंग की जांच करते थे।
विज्ञापन

इस गिरोह के तार जींद, पानीपत, कुरुक्षेत्र सहित आसपास के राज्यों तक फैले हुए थे। इस मामले में विभाग की टीम ने एक महिला सहित दो दलालों को पानीपत से काबू करके पुलिस के हवाले किया है। टीम ने इन आरोपियों के कब्जे से साढ़े 17 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं पुलिस आरोपी चिकित्सक सतीश पांचाल वासी शिव नगर, बबैल रोड पानीपत की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी दलाल रामनिवास वासी बहादुरपुर (जींद) और महिला दलाल केलो देवी वासी बापौली (पानीपत) को अदालत में पेश किया। यहां से आरोपी रामनिवास को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा महिला को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ आरके सहाय ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि पानीपत का एक चिकित्सक दलालों के जरिये आसपास के राज्यों में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करता है। इस पर विभाग की ओर से एक टीम का गठन करके डिकॉय को चिकित्सक सतीश के संपर्क में भेजा। इस चिकित्सक ने एक दलाल के जरिये 30 हजार रुपये में 10 हजार रुपये एडवांस लेकर जांच की सहमति जताई और उसे पानीपत बुला लिया। 15 जून को डिकॉय ने 10 हजार रुपये चिकित्सक के दलाल को पानीपत में दिए और दलाल ने उसे सुबह सात बजे सनौली रोड पर गंदे नाले के पास मिलने को बुलाया।
अगले दिन योजना के अनुसार टीम ने डिकॉय को बकाया राशि 20 हजार रुपये देकर एक गाड़ी में दलाल के पास भेज दिया, मगर यहां दलाल ने 30 हजार रुपये के अलावा अलग से पांच हजार रुपये की मांग रखी। इस पर टीम ने डिकॉय को वापस बुलाकर पांच हजार रुपये देकर वापस दलाल के पास भेज दिया। पांच हजार रुपये लेने के बाद दलाल डिकॉय के साथ गाड़ी में चल दिया। इस दौरान एक अन्य महिला भी उनकी गाड़ी में सवार हो गई और दोनों दलाल डिकॉय को लेकर एक अस्पताल पहुंचे।
यहां सुबह 10 बजे अन्य दलाल राम निवास उनके पास पहुंचा। बातचीत के बाद वे सब लोग गाड़ी में सवार होकर सोनीपत होते हुए इर्स्टन हाईवे से होते हुए तीन घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे ब्रज घाट गढ़मुक्तेशवर (यूपी) पहुंचे। यहां खाना खाने के बाद दलाल ने डिकॉय को शाम चार बजे जांच का आश्वासन दिया। करीब तीन बजे दलाल डिकॉय को लेकर जिला अमरोहा में राजकीय इंटर कॉलेज स्टेडियम के सामने पहुंचे। यहां एक अन्य एक व्यक्ति ने बाइक पर उनको अपने पीछे चलने का इशारा किया।
यहां से थोड़ा चलने के बाद वे लोग टीम की आंखों से ओझल हो गए और निर्देश पाकर टीम पानीपत आ गई। पानीपत पहुंचकर टीम ने जिला स्वास्थ्य विभाग पानीपत के अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और दोनों जिले की टीमें पुलिस के साथ उसी अस्पताल पहुंचे। रात करीब नौ बजे दलाल डिकॉय को लेकर पानीपत पहुंचा तो पुलिस टीम ने दोनों दलाल रामनिवास और केलो देवी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर रामनिवास के पर्स से 10 हजार रुपये और महिला दलाल के कब्जे साढ़े सात हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने चिकित्सक सतीश पांचाल, रामनिवास और केलो देवी को नामजद करते अन्य के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
बाइक चालक डिकॉय और दलाल को बाजार स्थित एक मकान में ले गया। यहां पर दो व्यक्ति व एक महिला पहले से मौजूद थे। इसी कमरे में एक चिकित्सक जांच कर रहा था। उसने डिकॉय के पेट पर जैलीनुमा पदार्थ लगाकर पेट का अल्ट्रासाउंड करके गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग लड़का होने की पुष्टि की।

पानीपत इंडस्ट्रियल सेक्टर-29 में कार्यरत जांच अधिकारी एसआई सतबीर सिंह ने बताया कि आरोपी रामनिवास को अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर तथा महिला केलो देवी को कारागार भेज दिया है। पुलिस आरोपी चिकित्सक सतीश कुमार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed