फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International players will give message of saving water, Kurukshetra

पानी बचाने का संदेश देंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
International players will give message of saving water, Kurukshetra
जल शक्ति अभियान की बैठक लेते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले को डार्क जोन की स्थिति से बाहर निकालने में अब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने पांच खिलाड़ियों को जागरूकता अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए उनके नाम भेजे हैं। इन खिलाड़ियों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य नवजोत व नवनीत कौर, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी ओलम्पियन सुरेंद्र पालड़ व वॉलीबॉल के खिलाड़ी का नाम शामिल है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने सोमवार लघु सचिवालय के सभागार में जल शक्ति अभियान की बैठक के दौरान जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से कैच द रैन अभियान के लिए ब्रांड एम्बेसडर के लिए भेजे गए पांच खिलाड़ियों के नाम केंद्रीय जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी एवं भारत मंत्रालय पॉवर जीओआई के निदेशक अरुण कुमार गर्ग के समक्ष रखे। उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र का भूजल स्तर दिन-प्रतिदिन नीचे जा रहा है। यह एक चिंता का विषय है, अगर अब भी पानी बचाने के लिए मंथन नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पीने का पानी भी नहीं बचेगा।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि इस गंभीर विषय के बारे में कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को पानी बचाने जैसे अभियानों के साथ जुड़ने की जरूरत है। इस विषय के प्रति लोगों के जेहन में तथ्यों सहित आंकड़े और जानकारी होनी बहुत जरूरी है। इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए ही प्रशासन ने जल शक्ति अभियान मिशन के तहत पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी कैंपों में गए हैं। इन सभी खिलाड़ियों का पानी बचाने से संबंधित संदेश रिकॉर्ड किया जाएगा और इस संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा जैसे ही खिलाड़ी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे तो इनको बड़े कार्यक्रमों में आमंत्रित भी किया जाएगा। खिलाड़ियों के संदेश को डिजिटल प्लेटफार्म पर भी प्रसारित किया जाएगा और आकाशवाणी के माध्यम से भी जल बचाने का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचेगा। जब एक-एक नागरिक को पानी के महत्व के बारे में जानकारी मिलेगी तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र के भूजल स्तर में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed