फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inter-University Boxing Championship from tomorrow

Kurukshetra News: अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप कल से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Inter-University Boxing Championship from tomorrow
कुरुक्षेत्र। कुवि खेल निदेशालय। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा, आवास, सफाई और प्रतियोगिता संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में देशभर के विश्वविद्यालयों से खिलाड़ी भाग लेंगे। 2 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में करीबी दो हजार खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना है। अब तक करीब 1600 प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि कुल मिलाकर लगभग 250 विश्वविद्यालयों ने प्रतियोगिता के लिए भागीदारी सुनिश्चित की है।
विज्ञापन

आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और खेल विभाग लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने बताया कि प्रतियोगिता 10 भार वर्गों में आयोजित की जाएगी। इनमें 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90 और 90 प्लस किलोग्राम वर्ग शामिल हैं। इन सभी वर्गों में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए लगभग 60 तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो मुकाबलों का संचालन और निर्णय प्रक्रिया संभालेंगे। खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के ठहरने के लिए विश्वविद्यालय परिसर और धर्मशालाओं में विशेष आवास व्यवस्था की गई है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में सभी तैयारियों की नियमित समीक्षा कीजा रही है। अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार की उपस्थिति प्रेरणादायक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed