{"_id":"61afc5015e26af37a36a73c8","slug":"instead-of-rote-try-to-understand-science-and-maths-kurukshetra-news-knl92040948","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटने की बजाए साइंस और मैथ को समझने का प्रयास करें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटने की बजाए साइंस और मैथ को समझने का प्रयास करें विद्यार्थी
Instead of rote, try to understand science and maths.
- फोटो : Kurukshetra
Link Copied
(कुरुक्षेत्र) पिहोवा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मॉनिटरिंग एंड मेंटरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय भेरियां से सहायक प्रो. सविता दहिया व सहायक प्रो. स्वाति ने विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान विषय की प्रायोगिक क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से कई प्रकार की गतिविधियों में शामिल किया। विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान विषय अपनी प्रदर्शनी भी दिखाई। उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। सहायक प्रो. सविता दहिया ने कहा कि विद्यार्थी हर बात को समझने का प्रयास करें न कि रटने का, क्योंकि साइंस और मैथ रटने के विषय नहीं है। इन विषयों को हम क्रियाकलापों के माध्यम से अच्छे तरीके से समझ सकते हैं। समझ कर हम लंबे समय तक इन विषय को याद रख सकते हैं। स्कूल प्रधानाचार्य कुसुम लता ने बच्चों को विज्ञान और गणित के दैनिक जीवन में उपयोग की तकनीकी जानकारी दी। इस मौके पर प्रदीप कुमार, अनुपम शर्मा, रोहित शर्मा, कविता शर्मा, शोभा रानी, ईश्वर सिंह, प्रमोद कुमार, सलिंद्र कुमार, रुचि, शाम चंद सहित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।