{"_id":"68c47fadd1ac7459560cf277","slug":"initiative-of-shahabad-municipality-pots-placed-at-garbage-sites-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-141999-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नगर पालिका शाहाबाद की पहल, कचरे की जगहों पर रखवाए गमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नगर पालिका शाहाबाद की पहल, कचरे की जगहों पर रखवाए गमले
विज्ञापन
शाहाबाद। नगरपालिका द्वारा गमलों से सुसज्जित कमेटी बाजार चौक। संवाद
शाहाबाद। हरियाणा स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका शाहाबाद की सफाई शाखा ने शहर में नई पहल शुरू की है। शहर के वे स्थान जहां आमजन की ओर से कचरा गिराया जा रहा था, अब स्वच्छ और आकर्षक बनाए जा रहे हैं। नगर पालिका ने ऐसे स्थलों से कूड़ा उठवाकर वहां बड़े-बड़े गमले रखवाए हैं ताकि लोगों को कूड़ा फेंकने से रोका जा सके और शहर की सुंदरता भी बनी रहे।
इन स्थलों को कचरा संवेदनशील बिंदु नाम दिया गया है। यह विशेष अभियान नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की देखरेख में चलाया जा रहा है। शुक्रवार को इस अभियान के अंतर्गत कमेटी बाजार चौक पर कार्रवाई की गई, जहां वर्षों से कूड़ा इकट्ठा होकर गंदगी फैल रही थी। यहां से कचरा हटवाकर गमले लगाए गए और स्थान को साफ-सुथरा बनाया गया। वहीं, आज भी इस अभियान के अगले चरण के तहत सरस्वती स्कूल चौक, हनुमान जी की मूर्ति के पास भी यही कार्य किया जाएगा। सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका की ओर से इन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति या शरारती तत्व पुनः इन स्थानों पर कचरा डालते पकड़ा जाएगा तो उसकी पहचान करके उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब आमजन भी इस मुहिम में पूरा सहयोग कर रहे हैं और लोग स्वयं आगे आकर इन स्थानों को गंदा न करने का संकल्प ले रहे हैं। नगर पालिका की इस पहल को सफल बनाने में मदन पाल दरोगा, कृष्ण कुमार दरोगा, महेश, राजन, नवीन, महिपाल, सागर, धर्मवीर, विकास और विक्रम सहित अनेक सफाई कर्मचारी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शाहाबाद दुख-सुख साथी ग्रुप के अध्यक्ष भगवंत सिंह, आदर्श सेवा समिति के प्रधान जय भगवान और महासचिव जसबीर सिंह दुग्गल ने कहा कि नगर पालिका का यह प्रयास न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगा बल्कि लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने का भी काम करेगा।