फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information given to volunteers about the objectives and goals of NSS

Kurukshetra News: स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Information given to volunteers about the objectives and goals of NSS
कुरुक्षेत्र। एनएसएस ​शिविर का उद्घाटन करने के दौरान मुख्याति​थि सहित अन्य सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यातिथि कुवि एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आनंद कुमार ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों, लक्ष्यों और समाज में इसके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। प्रो. ऑफिसर वासवदत्ता ने बताया कि शिविर का मुख्य थीम यूथ फॉर माय भारत और डिजिटल लिटरेसी रखा गया है, जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों को समाज सेवा, डिजिटल जागरूकता और व्यक्तिगत विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों को फर्स्ट एड ट्रेनिंग और सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन प्रक्रिया) की उपयोगिता पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सिखाया गया कि आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार कैसे किया जाए और जीवन रक्षा तकनीकों को कैसे अपनाया जाए। इस मौके पर डॉ. सुषमा वशिष्ठ सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयं सेविका निशा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed