फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information given to girl students on the subject of intellectual property rights

Kurukshetra News: बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर छात्राओं को दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Information given to girl students on the subject of intellectual property rights
कुरुक्षेत्र। मुख्याति​थि को पौधा देकर सम्मानित करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य सहित अन्य ​शिक्षक।
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में अनुसंधान एवं विकास परिषद द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीक के वैज्ञानिक डॉ. राहुल तनेजा रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आज के डिजिटल युग में आईपीआर के विषय में जानकारी प्रदान करना व समाज में जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

डॉ. राहुल ने कहा कि समाज में किसी भी व्यक्ति को उसके स्वयं के द्वारा किए गए आविष्कारों, साहित्यिक और कलात्मक कार्यों के लिए दिए गए अधिकार ही बौद्धिक संपदा अधिकार हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बौद्धिक संपदा एवं उसके अधिकारों के विषय में जागरूक करते हुए उनके नवाचारों को सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा निर्मित कोई भी नाम, डिजाइन, कृति, ट्रेडमार्क, पेटेंट आदि को बौद्धिक संपदा की श्रेणी में रखा जाता है। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. उर्मिला पंघाल, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. रीजा, डॉ. भावना, डॉ. शिल्पा, आशा मलिक सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed