फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   India is changing, now wants to fly: Anil Vij

बदल रहा है भारत, अब उड़ना चाहता है : अनिल विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
India is changing, now wants to fly: Anil Vij
कुरुक्षेत्र। भारत अब बदल रहा है। भारत को पंख लग रहे हैं और भारत अब उड़ना चाहता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया हुआ है। यह विचार गृह मंत्री अनिल विज ने व्यक्त किए। वे आस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रवासी भारतीयों व ‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणवी इन ऑस्ट्रेलिया’ के सौजन्य से आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब देश के किसी प्रधानमंत्री ने विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि साल 2047 तक यानी हमारे आजाद होने के 100 वर्ष के भीतर-भीतर भारत भी विकसित देशों की श्रेणी में आकर खड़ा हो जाए। भारत के साथ जो देश आजाद हुए, वह देश भारत से आगे निकल गए, लेकिन अब भारत उनको पछाड़ना चाहता है इसलिए सभी तैयारियां व योजनाएं 2047 को मद्देनजर रखते हुए क्रियान्वित की जा रही हैं। ताकि हमारा देश पूरी तरह से विकसित हो जाए और लोगों को उनका सही हक मिल सके।
विज्ञापन

गृह मंत्री ने आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आस्ट्रेलिया आ रहे हैं और जिस तरह लोग अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से उत्साह के साथ जुड़े हैं, उसी तरह उनका भी जोरदार स्वागत होना चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी दिवाली अपने घर पर नहीं मनाई है, उन्होंने प्रत्येक दिवाली सीमा पर जाकर सैनिकों के बीच में मनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों ने ऑस्ट्रेलिया मेें रहते हुए अपने धर्म और संस्कृति को नहीं छोड़ा है क्योंकि जड़ों को छोड़कर पेड़ सूख जाते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। जब मैं ‘एसोसिएशन आफ हरियाणवी इन ऑस्ट्रेलिया’ के पदाधिकारी सेवा सिंह के घर गया तो इन्होंने हरियाणवी संस्कृति के अनुरूप अपने घर में मंजे/खाट, मुढे और हुक्का को रखकर बैठक बनाई हुई है जो वहां पर आने वालों को यह याद कराता है कि हमारी विरासत, जड़े क्या हैं और हम किस तौर-तरीकों व ढंग से रहते हैं।


देश को महान बनाने में हो हर भारतवासी का योगदान
गृह मंंत्री अनिल विज ने कहा कि माता का देहांत हुआ तो स्वर्गवास होने के 15 मिनट के बाद प्रधानमंत्री ने देश की सेवा को मद्देनजर रखते हुए एक प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इससे प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री ने अपने आपको पूरी तरह से अपने देश व लोगों के लिए लगा दिया है। इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि उन्हें बताएं कि भारतवासी चाहे वो किसी भी देश में रहते हो वह प्रधानमंत्री और अपने देश के साथ हैं। अपने देश को महान व एक नंबर बनाने में योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed