फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Independent candidate from Ladwa seat Sandeep Garg closed his kitchen

Kurukshetra: चुनाव में हारते ही निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गर्ग ने बंद की रसोई, पांच रुपये में मिलता था खाना

Thu, 10 Oct 2024 06:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 10 Oct 2024 06:11 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र के लाडवा में अब पांच रुपये में खाना नहीं मिलेगा। क्योंकि जिस रसोई में पांच रुपये में भरपेट खाना लोगों को मिल रहा था वह अब बंद कर दी गई है। यह रसोई लाडवा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे संदीप गर्ग चला रहे थे, लेकिन चुनाव हारने के बाद उन्होंने रसोई को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Independent candidate from Ladwa seat Sandeep Garg closed his kitchen
संदीप गर्ग की तरफ से चलाई जाने वाली रसोई हुई बंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हॉट सीट लाडवा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे संदीप गर्ग ने चुनाव हारते ही रसोई भी बंद कर दी है, जिसके साथ वे फिर चर्चा में आ गए हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वे अब क्षेत्र में सक्रिय भी नहीं दिखाई दे रहे। ऐसे में लोग उनके रसोई चलाने के कदम को स्वार्थ के लिए समाजसेवा बता रहे हैं। उन्हें इस चुनाव में महज 2262 वोट मिले थे। 

विज्ञापन


संदीप गर्ग ने सबसे पहले अप्रैल 2022 में लाडवा में पुराने डाकखाने के पास रसोई शुरू की थी, जिसका शुभारंभ प्रेस करने वाली महिला से करवाया था। दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक रसोई में मात्र पांच रुपये में भरपेट खाना दिया जाने लगा था। लाडवा शहर के बाद इसी विधानसभा क्षेत्र के गांव डीग, मथाना, उमरी के अलावा रादौर व शाहाबाद में भी रसोई खोली थी। जहां पर पांच रुपये में ही भरपेट भोजन दिया जाने लगा था। चुनाव परिणाम के अगले दिन तक भी ये रसोई जारी रखी, लेकिन अब इन्हें बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


लाडवा रसोई में प्रतिदिन करीब 300 लोग खाना खा रहे थे। इस रसोई का शुभारंभ करने के दौरान इसे जारी रखने व जल्द रोटी बनाने के लिए यहां ऑटोमेटिक मशीन लगाए जाने के भी दावे किए गए थे। पहली रसोई के शुभारंभ के दौरान पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, भाजपा महामंत्री डॉ. पवन सैनी भी मौजूद रहे थे। लोगों ने संदीप गर्ग के इस कार्य की जमकर सराहना भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में आए थे संदीप गर्ग
संदीप गर्ग पहले कांग्रेस में रहे और उन्होंने वर्ष 2018 में किरण चौधरी की लाडवा में रैली भी करवाई थी। 2019 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिली। इसके बाद गत 25 मई को हुए लोकसभा चुनाव से कुछ माह पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए लाडवा से भाजपा की टिकट मिलने की भी उम्मीद थी और वे कई प्रकार के समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय थे। टिकट नहीं मिली तो उन्होंने भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। लेकिन इसमें महज 2262 वोट ही मिल पाए।
 उधर इस संबंध में संदीप गर्ग से संपर्क करने का प्रयास किया तो कॉल रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed