{"_id":"6266ffefc13b2f61f01161f1","slug":"increased-dispute-between-school-operators-parents-memorandum-submitted-kurukshetra-kurukshetra-news-knl106120385","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालकों, अभिभावकों में बढ़ी तकरार, सौंपे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालकों, अभिभावकों में बढ़ी तकरार, सौंपे ज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद जानकारी देते निजी स्कूल संचालक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। निजी स्कूल संचालकों व पेरेंट्स एसोसिएशन के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। दोनों पक्षों ने सोमवार को एक दूसरे पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे।
संचालकों ने स्कूलों में एक दिन की छुट्टी कर रोष जताया। वे सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में द्रोणाचार्य स्टेडियम में एकत्रित हुए और यहां से शांतिपूर्वक रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। स्कूल संचालकों ने कहा कि उनका काम सिर्फ पढ़ाना है, इसलिए अभिभावकों से अपील करते हैं कि उन्हें बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने दें। कभी स्कूल पर ताला जड़ने तो कभी बाहर एकत्रित होने से स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उधर पेरेंट्स एसोसिएशन ने भी निजी स्कूल संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान जेपी सैनी, जजपा नेता योगेश शर्मा एवं अभिभावकों ने इसके बाद एडीसी अखिल पिलानी से मुलाकात की। जजपा नेता योगेश शर्मा ने कहा कि अभिभावकों के साथ धक्केशाही को अब सहन नहीं करेंगे। बिना निर्धारित छुट्टी के स्कूल बंद करना असंवैधानिक एवं गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालकों को नियमों के अनुसार ही अभिभावकों से फीस लेनी होगी।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान जेपी सैनी ने बताया कि बच्चों के रोल नंबर रोकने, पिछले वर्ष के वार्षिक शुल्क मांगे जाने, तिमाही फीस लेने और गैरकानूनी तरीके से फीस वृद्धि की गई है। आरोप लगाया कि सभी निजी स्कूल संचालक एफएफआरसी, उच्च न्यायालय एवं हरियाणा शिक्षा निदेशालयों के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। बताया कि एक संस्था के स्कूल में पिछले वर्ष के फार्म 6 में फीस 2900 थी, जो नए फार्म 6 में बढ़ाकर 3800 से रुपये कर दी गई।

लघु सचिवालय के बाहर जानकारी देते पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य। संवाद- फोटो : Kurukshetra