फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Increase student enrollment in government schools: Chief Minister

सरकारी स्कूलों में बढ़ाएं छात्रों की संख्या : मुख्यमंत्री

Mon, 20 Jul 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 20 Jul 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Increase student enrollment in government schools: Chief Minister
कुरुक्षेत्र। सीएम से सीधा संवाद करते हुए स्कूल प्रिंसिपल लक्ष्मी, साथ बैठे डीईओ विनोद कौ​शिक व
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों के साथ वर्चुअल रूप से शिक्षा संवाद किया। जिले में शाहाबाद स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को जिला स्तरीय मुख्य केंद्र बनाया गया, जहां से मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और विद्यालय प्रशासन से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

जिले के 773 सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा अधिकारियों व विद्यालय मुखियाओं को निर्देश दिए की वे अपने यहां पर विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाए। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं, कमियों और भविष्य की जरूरतों पर सीधे फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा, खेल और आधारभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

स्कूलों में जो भी आवश्यकताएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सरकार तक पहुंचाया जाए, ताकि उनका समाधान किया जा सके। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) की भूमिका मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एसएमसी सदस्य नियमित रूप से अभिभावकों से संवाद करें और जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें दोबारा स्कूलों से जोड़ने के लिए अभियान चलाएं। साथ ही गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल, हरियाली और शिक्षा की उपलब्धियां भी बताईं
प्राचार्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने पिछले वर्ष हॉकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता की। कक्षा दसवीं की एक छात्रा को 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री की ओर से एक लाख 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई थी। विद्यालय में पौधारोपण अभियान के तहत हर्बल पार्क और किचन गार्डन विकसित किए गए हैं। विद्यालय को उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इसलिए चुना गया शाहाबाद का पीएम श्री स्कूल
जिले के 14 पीएम श्री विद्यालयों में शाहाबाद का विद्यालय लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में शामिल है। विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या एक वर्ष में 800 से बढ़कर 900 पहुंचना, खेल और बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम, हरित परिसर, सक्रिय एसएमसी और नवाचार आधारित गतिविधियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे मुख्यमंत्री संवाद का जिला स्तरीय केंद्र चुना।
मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समितियां अधिक सक्रिय भूमिका निभाएं। अभिभावकों के साथ नियमित संवाद हो, शिक्षा से वंचित बच्चों को दोबारा स्कूलों से जोड़ा जाए, खेल सुविधाओं को मजबूत किया जाए और विद्यालयों में जिन सुविधाओं की कमी है, उनका प्रस्ताव विभाग को भेजा जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से उन्हें पूरा किया जा सके।
ड्रॉपआउट बच्चों को फिर स्कूल तक पहुंचाया
विद्यालय ने शिक्षा छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया। शिक्षकों और एसएमसी सदस्यों ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों का दोबारा दाखिला कराया। इस वर्ष विद्यालय में करीब 100 नए विद्यार्थियों का नामांकन हुआ, जिसे जिले की उल्लेखनीय उपलब्धियों में माना जा रहा है।
प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद को मिल चुका राज्य शिक्षक सम्मान
विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद वर्ष 2019 में राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। स्कूल में नियमित एसएमसी बैठकें, स्वच्छ परिसर, हर्बल पार्क, किचन गार्डन और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। जिसके लिए प्राचार्य को सम्मानित किया जा चुका है।

सीएम ने पूछा- स्कूल में क्या कमी है?
हर जिले से एक स्कूल को सीएम से सीधा संवाद करने के लिए चुना गया था, जिसमें शाहाबाद का पीएम श्री स्कूल शामिल रहा। संवाद के दौरान स्कूल के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद ने कहा पिछले वर्ष 800 विद्यार्थी थे, जो इस वर्ष बढ़कर करीब 900 हो गए है। यह वृद्धि घर-घर संपर्क अभियान चलाकर ड्रॉपआउट बच्चों का दोबारा दाखिला कराने से संभव हुई। उन्होंने बताया कि विद्यालय में लैब के लिए कमरों की कमी थी जो अब दूर हो रही है। स्कूल में नौ नए कमरों का निर्माण कार्य चल रहा है।

कुरुक्षेत्र। सीएम से सीधा संवाद करते हुए स्कूल प्रिंसिपल लक्ष्मी, साथ बैठे डीईओ विनोद कौशिक व

कुरुक्षेत्र। सीएम से सीधा संवाद करते हुए स्कूल प्रिंसिपल लक्ष्मी, साथ बैठे डीईओ विनोद कौशिक व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed