फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inauguration of library in memory of scientist Dr. JS Yadav at Yadav Dharamshala

यादव धर्मशाला में वैज्ञानिक डॉ. जेएस यादव की स्मृति में पुस्तकालय का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:35 AM IST
सार

समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. प्रेम राज यादव तथा सुरेंद्र यादव को समाज सेवा के लिए प्रोफेसर श्योताज सिंह स्मृति पुरस्कार, शिक्षा व शोध के लिए डॉ. अजय यादव, डॉ. पीबी यादव, श्रीचंद यादव तथा असीम राव को डॉ. जेएस यादव स्मृति पुरस्कार, समाज सेवा के लिए महेंद्रगढ़ गोशाला के प्रधान कप्तान सुरेंद्र यादव को स्वामी शरणानंद पुरस्कार तथा नंबरदार जगमाल को स्वामी खेतानाथ स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Inauguration of library in memory of scientist Dr. JS Yadav at Yadav Dharamshala
books - फोटो : books

विस्तार

यादव समाज सभा की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। साथ ही हवन कर प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह और सभा का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी राव राज सिंह ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक महंत लाल दास ने की। इस मौके पर यादव समाज सभा के संस्थापक अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. जेएस यादव की स्मृति में एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया, जो 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन

मुख्यातिथि राव राज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्री कृष्ण का आकर्षण और उनका सम्मान अक्षुण्ण है।
मुख्यातिथि राव राज सिंह ने कहा कि आज के उपभोक्तावादी युग में संस्कारों का अभाव है तथा ऐसे में सामाजिक पतन निश्चित है। इस घड़ी में सामाजिक संस्थाओं का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। समाज के हर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह अपने समाज की पहचान को बनाए रखने के लिए सामाजिक संस्थाओं को घोषित करें। सभा प्रधान डॉ. अतुल यादव ने बताया कि यादव धर्मशाला सर्वजातीय है। यहां रहने वाले विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं दी जाती हैं। सभा के महासचिव जगदीश प्रसाद ने सभा की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

प्रधान अतुल यादव ने बताया कि समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. प्रेम राज यादव तथा सुरेंद्र यादव को समाज सेवा के लिए प्रोफेसर श्योताज सिंह स्मृति पुरस्कार, शिक्षा व शोध के लिए डॉ. अजय यादव, डॉ. पीबी यादव, श्रीचंद यादव तथा असीम राव को डॉ. जेएस यादव स्मृति पुरस्कार, समाज सेवा के लिए महेंद्रगढ़ गोशाला के प्रधान कप्तान सुरेंद्र यादव को स्वामी शरणानंद पुरस्कार तथा नंबरदार जगमाल को स्वामी खेतानाथ स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा में मेरिट में आने पर मुस्कान, विभु यादव, कमल, तेजस्विनी, तनिष्क, खुशी, विशाल, शिवम, आकांक्षा, शिवम, अविरल और सुमित यादव तथा दसवीं कक्षा में मेरिट में आने पर अभिषेक, रिषभ, सचिन, राजीव, कोमल तथा रोबिन को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शौर्य यादव को इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड में प्रथम स्थान पर आने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed